Flash Back 2022 : Indore ने लगाया स्वच्छता का छक्का, कचरे से गैस बनाकर चलाई बस, कुछ ऐसा रहा पूरा साल
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।

इंदौर इसलिए नंबर वन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर ने वैसे तो स्वच्छता में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, लेकिन अबकी बार इंदौर शहर ने बायो सीएनजी प्लांट स्थापित कर बड़ा कमाल कर दिखाया था जिसके चलते इंदौर शहर ने कचरे से कमाई का तरीका पूरे देश को बतलाया है। इतना ही नहीं, इंदौर ने कचरे के कलेक्शन और ट्रांसपोर्टेशन पर शत-प्रतिशत यूजर चार्ज वसूलने और जीरो कॉस्ट माडल पेश किया। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर एक बार फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे आगे नजर आया, और अबकी बार भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन आया है।

"द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनोवेटिव" केटेगिरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस मिला
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को गिले कचरे से बनी गैस से बस चलाने के लिए "द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनोवेटिव" केटेगिरी अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस मिला है। नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित गोबर गैस प्लांट देवगुराडिया से निर्मित बायो सीएनजी गैस का उपयोग इंदौर एआईसीटीएसएल द्वारा 400 से अधिक लोक परिवहन सीएनजी सिटी बसों में किया जा रहा है, जहां बसों का संचालन सीएनजी गैस से किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा अर्बन मोबिलिटी आइडिया (UMI) कॉन्फ्रेंस कोच्चि में भारत सरकार के शहरी आवासन राज्य मंत्री कौशल किशोर एवं केरल के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद द्वारा इंदौर की एआईसीटीएसएल को बेस्ट ग्रीन अर्बन मोबिलिटी ईनीटेटिव अवार्ड ऑफ एक्सलेन से नवाजा गया।

स्वच्छता का सीक्रेट जानने आते हैं दूसरे राज्यों के दल
इंदौर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार छठी बार नंबर वन आया है। वहीं अब इंदौर स्वच्छता में लगातार नवाचार कर रहा है। देश का सबसे स्वच्छ शहर होने के कारण इंदौर अन्य शहरों के लिए मॉडल सिटी बन कर उभर रहा है। यही कारण है कि, स्वच्छता का सीक्रेट जानने अलग-अलग देशों और राज्यों से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों का दल इंदौर आता रहता है। वहीं अबकी बार उत्तर प्रदेश के साथ ही अलग- अलग राज्यों से अधिकारियों का दल स्वच्छता का सीक्रेट जानने इंदौर आया है।
ये भी पढ़े- अजब प्रेम की गजब कहानी, धूमधाम से हुई बछिया और बछड़े की शादी, हजारों लोग बने साक्षी












Click it and Unblock the Notifications