Khandwa के सुहागी में लगी भीषण आग, पूरा गांव जलकर खाक

खंडवा जिले के ग्राम सुहागी में भीषण आग लग गई। आग ने लगभग 15 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते सभी घर चल कर खाक हो गए।

indore

Recommended Video

    सुहागी गांव में लगी भीषण आग,लपटों से थर्राया आसमान

    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां खंडवा जिले के ग्राम सुहागी में भीषण आग लग गई। आग ने लगभग 15 से ज्यादा घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते सभी घर चल कर खाक हो गए। उधर, मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। घटनाक्रम की सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचा, जहां लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं अब लोगों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उधर, आगजनी के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

    अज्ञात कारणों से लगी आग

    खण्डवा जिले के खालवा तहसील के ग्राम सुहागी में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से 18 मकान जल गए। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि, इस दौरान 25 परिवार प्रभावित हुए तथा 2 बकरे घर में बंधे हुए थे जो कि जल गए। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, डीएफओ देवांशू शेखर, एसडीएम दलीप कुमार सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर सिंह ने बताया कि, प्रभावित परिवारों के रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था ग्राम के शासकीय भवनों एवं 50 सीटर सुंदरदेव आश्रम में की गई है, एवं सभी परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के तहत नियमानुसार राहत राशि दी जायेगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण जो दस्तावेज जल गए है शिविर लगाकर उनको बनाने की कार्रवाई की जायेगी।

    आग का कारण स्पष्ट नहीं

    जानकारी के मुताबिक आग किन कारणों के चलते लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासन की टीम यह जानने में जुटी है कि, आखिर आग किन कारणों के चलते लगी, और कैसे यह आग फैलती चली गई। अधिकतर घर घास-फूस और लकड़ी के बने होने के कारण आग जल्दी फैल गई। यही कारण रहा कि, आग ने अपनी चपेट में लगभग 15 से ज्यादा घरों को ले लिया। उधर, प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ के चलते जल्दी से जल्दी आग बुझाई गई। अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं अब प्रशासन ग्रामीणों के नुकसान का आकलन करने में जुटा है। साथ ही ग्रामीणों के जले हुए जरूरी दस्तावेज भी बनाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास भी प्रशासन करता नजर आ रहा है।

    ये भी पढ़े- MP: मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर सुन रहे थे जिंदगी का आखिरी कॉल, फटते ही बुजुर्ग का हुआ बुरा हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+