Indore news: गैस टंकी फटते ही रेस्टोरेंट में लगी आग, देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के बड़ा गणपति क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध होटल में आग लग गई। सोमवार की दोपहर अचानक टंकी फटने से दुकान में आग लग गई, जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी की दुकान के बाहर रखी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। वहीं इस आग के चलते दुकान में एक व्यक्ति के झुलसने की भी खबर है।
पूरा घटनाक्रम शहर के बड़ा गणपति क्षेत्र में हुआ, जहां दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के चलते दुकान में नाश्ता कर रहे कर्मचारी और ग्राहक जान बचाकर भागे। वहीं रेस्टोरेंट के पास दुकान लगाने वाला व्यक्ति आग की चपेट में आ गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की चपेट में आया व्यक्ति गंभीर बताया जा रहा है, जहां उसका इलाज जारी है। आग इतनी विकराल थी की, धुंआ कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था. वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में कामयाब रही.

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में जब कर्मचारी ने काम के लिए भट्टी जलाई तो अचानक भट्टी ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग भट्टी से गैस टंकी तक जा पहुंची, जिससे गैस टंकी फट गई। गैस टंकी फटते ही रेस्टोरेंट कर्मचारी जान बचाकर भागने लगे। इस दौरान पड़ोस में फूल की दुकान लगाने वाला व्यक्ति आग की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आग लगने का कारण विस्फोट है, जहां आग लगने के चलते दुकान के बाहर रखे दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, और आसपास की दुकानों को आग से बचाया।
ये भी पढ़े- Ujjain news: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ इश्क लड़ाने में पति बना कांटा, दर्दनाक सजा देकर रास्ते से हटाया












Click it and Unblock the Notifications