Khandwa: आग की चपेट में आए कई मकान, ग्रामीणों की मदद के लिए सरकार ने संभाला मैदान
खरगोन के ग्राम उदयापुरा में आग लगने के बाद ग्रामीणों से मिलने वन मंत्री विजय शाह पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को उचित मदद का आश्वासन दिया।

Recommended Video

खंडवा जिले में एक बार फिर आग का विकराल रूप देखने मिला, जहां ग्राम उदयापुरा में लगी आग ने 9 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते सभी मकान जलकर खाक हो गए। वहीं इन मकानों में रहने वाले लोग अब बेघर हो गए हैं, जहां इनकी मदद के लिए शासन और प्रशासन ने व्यवस्थाएं की है। आग लगने के बाद ग्रामीणों से मिलने वन मंत्री विजय शाह पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को उचित मदद का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं वन मंत्री ने सरकार की ओर से ग्रामीणों को घर बनाने के लिए 1 लाख की राशि देने का वादा भी किया।
शासन-प्रशासन ने की ये मदद
प्रदेश के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा खालवा विकासखण्ड के ग्राम उदियापुर रैयत में अग्नि पीड़ितों से चर्चा की, तथा उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें सांत्वना दी कि हम आपके साथ में है। ग्राम उदियापुर में अचानक आग लग जाने से 9 मकान जल गए थे। वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से 50-50 किलो अनाज जिसमें दाल व चावल तथा प्रत्येक परिवार को 2-2 कम्बल और गद्दे, 9 परिवार के सदस्यों को कपड़े जिसमें पुरूषों को धोती कुर्ता, गमछा तथा महिलाओं को साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट और बच्चों को कपड़े प्रदाय किए। इसके अलावा परिवार के कुल 46 सदस्यों को स्कूल तथा पंचायत भवन में 5 दिन तक रूकने और भोजन, नाश्ता, चाय आदि की व्यवस्था के निर्देश पूर्व में ही दे दिए गए थे।
मकान बनाने के लिए मिलेंगे पैसे
प्रशासन द्वारा प्रत्येक परिवार को मकान बनाने हेतु 1 लाख 20 हजार रूपये की राशि उनके खाते में जमा कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 5-5 हजार रूपये घरेलू सामान हेतु तथा 2 पीड़ित व्यक्तियों को इलाज हेतु 5-5 हजार रूपये अतिरिक्त दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा अपनी ओर से प्रत्येक परिवार को भोजन बनाने हेतु 10-10 बर्तन दिए जाने की घोषणा की और प्रत्येक परिवार को 22-22 बल्लियां तथा 50-50 बांस दिए जाने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर सिंह द्वारा तहसीलदार खालवा को निर्देश दिए कि सभी पीड़ित परिवारों के जो कागजात जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी, समग्र आईडी जल गए है उन्हें शिविर लगाकर तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के स्कूल प्रमाण पत्र भी शिक्षा विभाग से बनवाये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम हरसूद दलीप कुमार, डीएफओ देवांशु शेखर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. उईके सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।
ये भी पढ़े- MP: सरकार की इन योजनाओं ने बदली किसानों की किस्मत, कम लागत में कमाया भरपूर मुनाफा












Click it and Unblock the Notifications