Indore News: चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चंद सेकंड में जलकर खाक

Indore Fire News: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में आग लगने का घटनाक्रम सामने आया है, जहां सड़क पर चलते-चलते अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप ले लिया, जहां चंद सेकंड में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। वहीं गाड़ी पर बैठे दो लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब युवक अपने बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी अचानक स्कूटी में फूटने जैसी आवाज आई, जिसे सुन स्कूटी पर बैठे तीनों ही लोग कूद गए। वहीं इसके बाद स्कूटी में आग लग गई, और देखते ही देखते स्कूटी जल कर खाक हो गई।

Indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

स्कूटी चालक ने बताया कि, वह अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक स्कूटी से कुछ फूटने की आवाज आई, तीनों ही कुछ समझ पाते इससे पहले स्कूटी में आग लग गई। यह देख तीनों ने छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। वहीं इसके बाद यह घटनाक्रम देख आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, और पानी की सहायता से आग बुझाई। गनीमत रही कि, समय रहते स्कूटी में लगी आग बुझ गई। वरना, बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, छलांग लगाने के बाद तीनों ही लोगों को बड़ी चोट नहीं आई है। तीनों ही पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

सामान्य तौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने के मामले कम ही सामने आते हैं, जहां महू में हुए इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया है। इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड देश में लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक स्कूटी को पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी के कई तरह के अलग-अलग फायदे हैं, तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। इधर, इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग जाने के बाद अब लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में चला ई-रिक्शा चेकिंग अभियान, अब तक इतनी गाड़ियों पर कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+