Dhar news: गणेश घाट पर दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई 6 गाड़ियां, आग लगी
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गणेश घाट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जहां कारों और एक ट्रक सहित छह वाहनों में एक-दूसरे से टकराने के बाद आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.
धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह का कहना है, "एक ट्रक गलत साइड में घुस गया था। वह 5 अन्य वाहनों से टकरा गया और सभी में आग लग गई। एक बाइक सवार फंस गया है, और दो ट्रक चालक भी फंसे हुए हैं. बचाव ऑपरेशन चल रहा है.

कुछ इस तरह हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, हादसा इतना भीषण था, जिसकी दूर तक आवाज सुनाई दी। वहीं हादसे की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने से पहले ही गाड़ियों में आग लग चुकी थी। वहीं लोगों ने इस घटनाक्रम की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, घायलों को पुलिस इलाज के लिए अस्पताल भिजवा रही है।
लगातार हो रहे हादसे
गणेश घाट पर हादसों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है, जहां अब हादसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है. वहीं लगातार हो रहे हादसों के बाद अब पुलिस अलर्ट नजर आ रही है, जहां अब घाट पर गाड़ियों की गति नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. इधर, लगातार बढ़ते हादसों के बाद अब पुलिस-प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है. गणेश घाट पर इससे पहले भी बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, यही कारण है की यह घाट अतिसंवेदनशील घाटों में गिना जाता है. बहरहाल, अब देखना होगा इस हादसे के बाद पुलिस द्वारा वाहनों चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर क्या कुछ आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं.
ये भी पढ़े- PM MODI के लिए कौन सी चार जातियां सबसे बड़ी?, इंदौर में बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications