Indore News: कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान और दुकान जलकर खाक

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़का मच गया, जब शहर के कपड़ा मार्केट स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने के चलते यहां हड़कंप मच गया, जहां लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया है।

संकरी गली में दुकान होने के चलते फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। वहीं दुकान में मौजूद लाखों रुपए का सामान आग की चपेट में आ गया।

Indore

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारण चारों ओर धुआं फैल गया, जहां धुआं फैलते देख लोगों को आग के बारे में जानकारी लगी, आगे के बारे में जानकारी लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पर फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग फैल चुकी थी, जहां आग चौथी और पांचवी मंजिल तक जा पहुंची थी। वहीं इसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है।

अधिकारियों ने बताया कि, यदि आग दोपहर के समय में लगती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। आग अलसुबह लगी इसलिए कम नुकसान के साथ-साथ जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। संकरी गलियां होने के चलते दमकल की टीम को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे पहले भी कपड़ा मार्केट और शहर के अलग-अलग स्थान पर आगजनी के घटनाक्रम निकलकर सामने आ चुके हैं, जहां अब एक बार फिर आगजनी के इस घटनाक्रम ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

ये भी पढ़े- Indore News: भीख मांगकर आलीशान होटल में नाइट स्टे, भिखारियों की लाइफस्टाइल ने चौंकाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+