Indore News: भीख मांगकर आलीशान होटल में नाइट स्टे, भिखारियों की लाइफस्टाइल ने चौंकाया
मध्यप्रदेश के इंदौर में दिनों भिक्षावृत्ति से छुटकारा दिलाने के लिए अभियान जारी है, जहां इस अभियान के अंतर्गत भिक्षा वृति करने वाले लोगों का प्रशासन की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है। रेस्क्यू के दौरान टीम को बड़ी सफलता मिली है, जहां बड़ी संख्या में राजस्थान से आए लोगों को टीम ने रेस्क्यू किया है। राजस्थान से आए इन भिक्षुओं ने बताया कि, यह राजस्थान से आकर यहां भिक्षा मांगते थे, और भिक्षा मांगने के बाद होटल में रूक जाया करते थे।
कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिये लगातार मुहिम जारी है। मुहिम के तहत भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों और बच्चों को रेस्क्यू कर पुर्नवासित करने की कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग के सात दलों द्वारा लगातार शहर में कार्यवाही की जा रही हैं, जहां भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को समझाईश दी जा रही है।
घर जाकर परिवार वालों को भी समझाया जा रहा है। समझाईश के बाद भी भिक्षावृत्ति करने वाले भिक्षुकों को रेस्क्यू करके पुनर्वास केंन्द्रों पर रखा जा रहा है। गत दिवस चाइल्ड हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के अनुसार एक होटल में रुके 11 महिलाएं एवं 11 नाबालिक बच्चे जो कि भिक्षावृत्ति करने के लिए राजस्थान से आए हुए थे, प्रशासन ने तत्काल जाकर सरवटे बस स्टैंड से उन्हें रेस्क्यू करवाया और वापस राजस्थान भेजने की व्यवस्था की है। साथ ही सभी होटल, लॉज और ऐसे आश्रय स्थलों में भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बाहर से आने वाले ऐसे लोगों को जो भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं उन्हें प्रश्रय नहीं दें। इंदौर में भिक्षावृत्ति करना प्रतिबंधित है।
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिये लगातार मुहिम जारी है। मुहिम के तहत भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों और बच्चों को रेस्क्यू कर पुर्नवासित करने की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: रेस्क्यू टीम को मिली बड़ी सफलता, भिक्षुक मुक्त शहर बनेगा इंदौर












Click it and Unblock the Notifications