Indore News: BJP पार्षद पर आरोप, मदद के बहाने महिला के साथ किया गलत काम
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां BJP पार्षद पर महिला ने मदद के बहाने गलत काम करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि, कोरोना कल के दौरान BJP पार्षद ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया, और फिर होटल में ले जाकर गलत काम किया है।
लगातार BJP पार्षद की ओर से गलत काम करने और फिर जान से मारने की धमकी देने से परेशान महिला ने BJP पार्षद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी पार्षद की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले पर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है।

पीड़ित महिला ने BJP पार्षद पर आरोप लगाते हुए बताया कि, कोरोना काल के दौरान महिला की पहचान BJP पार्षद से हुई थी, जहां BJP पार्षद ने महिला को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया था। वहीं इसके बाद महिला अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ BJP पार्षद के पास आ गई थी, जहां लगातार BJP पार्षद महिला को अलग-अलग होटल में ले जाकर महिला के साथ संबंध बनाता रहा। वहीं जब महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने की बात BJP पार्षद से कहीं तो BJP पार्षद ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। वहीं इसके बाद महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर आरोपी पार्षद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि, कोरोना कल के दौरान पीड़िता बैंक के पैसे वापस लौट के लिए BJP पार्षद के पास मदद के लिए गई थी, तभी BJP पार्षद ने उसे 1 लाख की मदद की थी। वहीं फिर इसके बदले में BJP पार्षद ने महिला से संबंध बनाने की बात कही थी, जिसके बाद महिला ने BJP पार्षद के 50 हजार रूपए वापस कर दिए थे, तो वहीं बचे हुए पैसे वापस नहीं कर पाई थी, जिसके बाद BJP पार्षद ने महिला को ले जाकर अलग-अलग होटल में संबंध बनाएं। वहीं इसके बाद जब महिला को BJP पार्षद के अलग-अलग लड़कियों के साथ संबंध होने की बात पता चली तो महिला ने इसका विरोध किया, जिस पर BJP पार्षद ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वहीं इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़े- Indore News: बीच शहर में मंदिर की छत पर गलत काम, प्रेमी जोड़े ने किया शर्मसार, Video












Click it and Unblock the Notifications