Fake T20 Ticket: इंदौर में बिक रहे थे T20 के नकली टिकट, पुलिस ने IND Vs AFG मैच के फर्जी टिकट किए बरामद
India Afghanistan Match: मध्य प्रदेश के इंदौर होलकर स्टेडियम में रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा। इस मैच का प्रशंसक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मैच के लिए टिकट ब्लैक होने की खबर सामने आ रही है।
इस कड़ी में राजेंद्र नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने टिकट ब्लैक करने के आरोप में एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से बड़ी संख्या में टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच इंदौर में होने वाले T20 मैच के मुकाबले के टिकट ब्लैक करने वाले एक गिरोह को राजेंद्र नगर की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के पास से लगभग 1 लाख रुपए के ब्लैक के टिकट बरामद किए गए हैं। इस मामले में हुसैन खान, फारुख खान रवि गुप्ता, आयुष को हिरासत में लिया है।
इनके पास से रविवार को इन्दौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 मैच के टिकट ब्लैक में बेचने के 80 टिकट एवं 8000 रुपए नगदी और 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
डीएसपी रुबीना मिसवानी के जानकारी अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ की जा रही है कि लगभग ऊक लाख रूपए कीमत के यह टिकट किसके कहने पर ऑनलाइन खरीदे गए थे या उन्होंने यह टिकिट किसी और से लिया है। इस पूरे ही गिरोह के बारे में जांच की जा रही है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैच के लिए शुक्रवार शाम चार्टर प्लेन से मोहाली से दोनों टीमें इंदौर पहुंच चुकी है। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों ही टीमों को एयरपोर्ट से होटल पहुंचाया गया। अफगानिस्तान की टीम इंदौर के विजयनगर के होटल मेरियट में रुकी है।
इंदौर के होल्कर स्टेडियम खेल ग्राउंड पर अब तक हुए तमाम T20 मैच में भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस स्टेडियम पर अब तक टीम इंडिया ने जहां 3 वन डे मैच जीते हैं। T20 के 2 मैच भारत इसी मैदान पर जीत चुका है। उम्मीद यही लगाई जा रही है कि अफगानिस्तान के सामने भारत का इंदौर के स्टेडियम में लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications