Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: स्वच्छता की बाजी जीतने के लिए इंदौर तैयार, शहर में होर्डिग्स-फ्लेक्स ना लगाने की अपील

प्रदेश की आर्थिक इंदौर में आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के क्रम में सिटी बस ऑफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, समस्त विभाग प्रमुख, समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त झोनल अधिकारी समस्त सीएसआई, समस्त सीटीपीटी सुपरवाईजर, समस्त अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, नगर शिल्पज्ञ, सहायक यंत्री, उपयंत्री व अन्य उपस्थित थे।

निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा आगामी 10 दिन में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए, सर्वेक्षण की गाइड लाईन अनुसार आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसके साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत वर्तमान में की गई तैयारी के साथ ही संपूर्ण पर्याप्त इंतजाम पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।

indore

होर्डिग्स-फ्लेक्स ना लगाये

इसके साथ ही सर्वेक्षण की गाइड लाईन अनुसार सिटी प्रोफाईल, सिटीजन फीडबेक, कचरा सेग्रिगेशन, होम कम्पोस्टिंग, डेार टू डोर कचरा संग्रहण, बल्क कचरा कलेक्शन व अन्य विषयो पर वन-टु-वन विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त सिंह द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ ही शहर के विकास तथा सौन्दर्यीकरण के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि आगामी 10 दिनो में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 होने है, इसकी तैयारियो के साथ ही शहर के सौन्दर्यीकरण व विकास कार्य को दृष्टिगत रखते हुए, आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वह शहर में किसी भी तरह के होर्डिग्स-फ्लेक्स लगाकर शहर की सुंदरता को धूमिल ना करे, शहर के डिवाईडर, विद्युत पोल, ग्रीन बेल्ट आदि स्थानो पर अवैध रूप से होर्डिग्स-बैनर लगने से शहर की स्वच्छता के साथ ही सुंदरता भी प्रभावित होती है। साथ ही आयुक्त ने यह भी कहा कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरवासी शहरहित में होर्डिग्स-फ्लेक्स ना लगाये तथा शहर विकास व स्वच्छता में सहयोग प्रदान करे।

बैठक में निर्देश दिये गये

निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा शहर को अमानक प्रतिबंधित प्लास्टिक से मुक्त करने के उददेश्य से शहर में सिंगल युज प्लास्टिक के पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने के साथ ही सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के संबंध में भी बैठक में निर्देश दिये गये। साथ ही शहर के समस्त झोन क्षेत्र में स्थापित 3 आर सेंटर पर नागरिको द्वारा दिये जाने वाले अनुपयोगी सामान के संबंध में लॉकबुक अनिवार्य रूप से रखने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानो पर लगे फाउण्टेन को चालू करने के संबंध में भी निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 2 में आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+