Indore: अवैध कॉलोनियों पर चला निगम का बुलडोजर, सब कुछ किया ध्वस्त
इंदौर में ऐसी अवैध कॉलोनियां जिनका चिंहाकन किया जा चुका है, उन कॉलोनियों के विरूद्ध सख्ती से रिमूव्हल अभियान चलाकर उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई को नगर निगम की ओर से अंजाम दिया जा रहा है, जहां अब नगर निगम की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा विगत दिनों कॉलोनी सेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कॉलोनाइजर द्वारा बिना अनुमति के अवैध कालोनी बनाने की बनाने करने पर शीघ्र रिमूव्हल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये गये थे, इसी क्रम में ऐसी अवैध कॉलोनियां जिनका चिंहाकन किया जा चुका है, उन कॉलोनियों के विरूद्ध सख्ती से रिमूव्हल अभियान चलाकर झोन क्रमांक 04 अंतर्गत भागीरथपुरा बस्ती के पास निर्माणधीन कालोनी में निगम द्वारा रिमूव्हल कार्रवाई की गई।
कच्चे-पक्के ओटले, सीढीयां बाधक हटाए
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार झोन क्रमांक 04 के अंतर्गत भागीरथपुरा बस्ती के पास में निर्माणधीन में अवैध कॉलोनी विकसित करने के साथ ही भूमियों में बिना सक्षम अनुमतियां प्राप्त किये कालोनी में फेंसिंग व कम्पाउण्ड वॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था, इस पर निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा फेंसिंग व कम्पाउण्ड वॉल कार्य पर जेसीबी के माध्यम से तोडने की तथा रिमूव्हल कार्यवाही की गई। लक्ष्मीबाई रेल्वे स्टेशन के पास रोड किनारे लगभग 75 से अधिक कच्चे-पक्के ओटले, सीढीयां, आदि बाधक हटाए गए।
लगातार जारी है कार्रवाई
इसके साथ ही कलेक्टर के विगत दिनों लक्ष्मीबाई रेल्वे स्टेशन व भागीरथपुरा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशानुसार झोन क्रमांक 04 के अंतर्गत लक्ष्मीबाई रेल्वे स्टेशन के पास रोड किनारे लगभग 75 से अधिक कच्चे-पक्के ओटले, सीढीयां, आदि निर्माण को जेसीबी के माध्यम से रिमूव्हल व तोडने की कार्रवाई की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा विगत दिनों कॉलोनी सेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कॉलोनाइजर द्वारा बिना अनुमति के अवैध कालोनी बनाने की बनाने करने पर शीघ्र रिमूव्हल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये गये थे।
ये भी पढ़े- Indore: सरकार ने लगाया अहातों पर ताला, महिलाओं ने जताया CM Shivraj का आभार












Click it and Unblock the Notifications