खुशखबरी! MP के युवाओं के लिए अवसर, इस शहर में लगने जा रहा रोजगार मेला
इंदौर, 23 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां अब जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमें कई बड़ी कंपनियां शामिल होंगी, तो वहीं युवाओं को इस रोजगार मेले के तहत काम मिलने की संभावना है. इस रोजगार मेले की तैयारियों का सिलसिला जारी है, जहां 26 अगस्त को होने वाले इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा हिस्सा लेंगे.

ये कंपनियां होंगी रोजगार मेले में शामिल
इन्दौर जिले में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय इन्दौर की ओर से किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेला 26 अगस्त 2022 यानी शुकवार को प्रातः 10:30 बजे से 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास, पोलोग्राउन्ड इन्दौर में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे एआईसीटीएसएल (पर्पल), लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स, यशस्वी, अमय इन्टरप्रायसेस, फिल्पकार्ट, डेक्कन टेक्नो एवं टीएससीएफएम सर्विसेस आदि शामिल होंगी।
इतने पदों पर मिलेगा रोजगार
लगभग 400 से अधिक विभिन्न पदों जैसे- सेल्स एक्जिकिटीव, टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, वित्तीय सलाहकार, डिलेवरी बॉय एवं परिचालक, हैवी ड्रायवर आदि के पदों हेतू आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु उक्त सभी कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदको के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयनित करेंगे। एक दिवसीय लघु रोजगार मेले में 18 से 30 वर्ष के आवेदक जो की 10वी से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में पास हों एवं ऑपरेटर हेतू आई.टी.आई., डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदकों एवं ड्रायवर हेतू पाँचवी पास हैवी लायसेन्स अनिवार्य आवेदक उक्त पदों हेतू लघु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
ये दस्तावेज साथ ले जाएं
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियों एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाणपत्रों की फोटो प्रतियों भी आवश्यक रूप से साथ लायें। रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदकों को कोविड नियमों का पालन करते हुये मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications