Indore News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर अपडेट, ध्यान से पढ़ें ये खबर
मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशानुसार इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। जिले में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। खरीदी के लिए जिले में 91 केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को त्वरित भुगतान की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि, जिले में ऐसी व्यवस्था बनाए रखें जिससे कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। उनकी उपज का त्वरित भुगतान हो।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारू ने बताया कि, जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेजी से जारी है जिले में अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। किसानों को उनकी उपज के त्वरित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जिले में अब तक लगभग 5 करोड रुपए का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है।
उपज लाने वाले किसानों का स्वागत
मध्यप्रदेश में इंदौर जिले में राज्य शासन द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 15 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पहले दिन अपनी उपज लाने वाले किसानों का पुष्पमाला पहना-तिलक लगाकर और साफा बांधकर स्वागत-सत्कार किया गया।
जिले में किसानों से ही पूजन-अर्चन कराकर खरीदी कार्य का मुहुर्त किया गया। पहले दिन लगभग दो हजार क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया।
जिले में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं। जिले में खरीदी के लिये 91 केन्द्र बनाये गये हैं। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर किसानों के बैठने, छाया, टेंट, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर निःशुल्क स्लॉट बुकिंग करने हेतु हेल्प डेस्क भी बनाये गये हैं। किसानों को शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
ये भी पढ़े- MP News: इन ग्राम पंचायतों का होगा विकास, एक साथ मिल गई इतनी सारी सौगात












Click it and Unblock the Notifications