Indore news: रूट तय होने से ई-रिक्शा चालक नाराज, इस दिन से करेंगे हड़ताल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रशासन की ओर से ई रिक्शा के रूट तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां जल्द ही ई रिक्शा चालकों को रूट दे दिए जाएंगे। प्रशासन ने ई-रिक्शा के लिए 23 रूट तय किए हैं, जहां हाल ही में हुई एक बैठक में इसे लेकर महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया।
ई रिक्शा चालक प्रशासन के इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे, जहां ई रिक्शा चालकों का कहना है कि, उन्हें तय मार्गों पर चलने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। साथ ही उनका कहना है कि, रूट तय करने से पहले भी ई रिक्शा चालकों से बातचीत नहीं की गई। यदि इसी तरह प्रशासन मनमानी करेगा, तो 21 से 23 फरवरी तक हड़ताल की जाएगी।

हड़ताल कर विरोध दर्ज कराएंगे
बैठक में शामिल ई रिक्शा चालकों का कहना है कि, शासन ने ई रिक्शा को परमिट से छूट दी है। इसका मतलब है कि, वह किसी रूट पर चलने के लिए बात नहीं है। साथ ही केंद्र सरकार एक तरफ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना चाहती है, ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से रूट तय करने का यह फैसला गलत है। प्रशासन की ओर से ई-रिक्शा के लिए जो रूट तय किए गए हैं, उस रूट पर एक भी ई-रिक्शा स्टैंड नहीं है। वहीं एक रूट पर 300 से 400 ई रिक्शा यदि चलेंगे, तो ऐसी स्थिति में यात्रियों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, जिससे विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। वहीं अभी रिक्शा चालक 21 से 23 फरवरी तक हड़ताल कर रूट निर्धारण को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
ऑटो रिक्शा चालक परेशान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों ऑटो रिक्शा चालक परेशान नजर आ रहे हैं, जहां ऑटो रिक्शा चालक अलग-अलग मांगों को लेकर सड़क पर उतर चुके हैं। वहीं ऑटो रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है। इंदौर में इन दिनों बैटरी ई-रिक्शा और बाईक रिक्शा तेजी से रफ्तार पकड़ रही है, संभवत: इसी के चलते ऑटो रिक्शा चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते अब ऑटो रिक्शा चालकों ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र लिखा है।
ये भी पढ़े- Indore news: क्या इंदौर में नहीं चल सकेंगी ई-रिक्शा और बाइक टैक्सी?, उठी कुछ ऐसी मांग












Click it and Unblock the Notifications