MP : भारी बारिश बनी आफत, उफनते नाले में बहे सगे भाई, तलाश में जुटी टीम

इंदौर, 17 सितंबर : प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जहां अब भारी बारिश के आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारी बारिश आफत बनती नजर आ रही है. यहां उफनते नाले में दो सगे भाई बह गए, जहां सात साल का मासूम उफनते नाले में बह गया, जिसे बचाने नाले में उतरे 9 साल का भाई भी बह गया, वहीं अब दोनों ही भाईयों की तलाश की जा रही है.

indore

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक शहर के रावजी बाजार क्षेत्र में यह घटनाक्रम हुआ, जहां नाले में दो मासूम बच्चे बह गए। सूचना मिलते ही बच्चों को परिजन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, जहां देर शाम तक टीमें बच्चो को नही ढूंढ पाई। फिलहाल सर्चिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चो के साथ एक अन्य बच्चा भी खेल रहा था। उसने ही दोनों के बहने की जानकारी परिवार को दी थी। उधर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं अब दोनों ही बच्चों की तलाश जारी है।

छोटे भाई को बचाने में बहा बड़ा भाई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, दोनों बच्चे और उनका रिश्तेदार नाले के किनारे खेल रहे थे। तेज बारिश के चलते नाले में काफी बहाव था। इस दौरान छोटे भाई का पैर फिसल गया। जिसे पकड़ने के लिए नाले की तरफ बड़ा भाई आगे बढ़ा। लेकिन दोनों बहाव में बहते हुए चले गए। परिवार के लोगों ने बाहर झांक कर देखा तो बच्चे नाले में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद रहवासियों ने आसपास उन्हें ढूंढने की कोशिश की। लेकिन वह नही मिले। उधर, इस पूरे घटनाक्रम की सूचना नगर निगम और प्रशासन को दी गई, जहां लगभग 2 घंटे बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन देर शाम तक बच्चों का कुछ पता नहीं लग सका, इधर बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, जहां लगातार परिजन टीम से बच्चों को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+