Indore news: ड्राई-डे पर बड़ी कार्रवाई, ढाई लाख रूपए से ज्यादा की अवैध शराब जप्त
इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा दो अक्टूबर को ड्राय डे पर कार्यवाही की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मांगलिया क्षेत्र के महादेव सराय बजरंगनगर में इंदिरा बाई के रिहायशी मकान पर दबिश देकर 20 पेटी अवैध देशी मदिरा प्लेन की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध किया।

कुछ ऐसी है पूरी कार्रवाई
बताया गया कि, इसी प्रकार एक अक्टूबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पालदा अभिलाषा नगर मेन रोड से काले रंग की मोटर साइकिल पर अवैध रूप से प्लास्टिक की बोरी में से देशी मदिरा की 06 पेटी परिवहन करते वाहन चालक को गिरफ्तार किया। बरामद मदिरा एवं वाहन को जप्त किया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
अन्य कार्रवाई में हुई कार्रवाई
इसी प्रकार लोहामंडी ब्रिज से एक दोपहिया वाहन का पीछा करने पर अज्ञात वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन से 06 पेटी देशी मदिरा बरामद होने से वाहन और मदिरा जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क,34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त तीनों प्रकरणों में समस्त जप्त सामग्री की कीमत लगभग दो लाख 45 हजार रूपये है। आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 से पहले अवैध शराब पर पुलिस की नजर, इन शहरों में कर्रवाई से हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications