MP के इन जिलों में धुलेंडी और रंगपंचमी पर ड्राय डे, बंद रहेंगी शराब दुकान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 8 मार्च को तथा रंगपंचमी के अवसर पर 12 मार्च को देशी एवं विदेशी मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी।

Recommended Video

इंदौर जिले में होली (धुलेंडी) के दिन 8 मार्च को तथा रंगपंचमी के अवसर पर 12 मार्च को देशी एवं विदेशी मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने उक्त दिवस को दोपहर 3 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस के दौरान देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय की दुकानें, मदिरा विक्रय से संबंधित अन्य केंद्रों, एम्बी वाइन आउटलेट एवं अन्य समस्त मदिरा केंद्रों को बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। शुष्क अवधि के दौरान मदिरा के क्रय-विक्रय, संग्रहण, परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है। कुछ ऐसे ही आदेश खरगोन में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने 12 मार्च रंगपंचमी को संपूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जप्त
इंदौर जिले में मदिरा के अवैध रूप से निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं अवैध रूप से भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में आबकारी विभाग के अमले द्वारा अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में की गई। नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुदगल ए डी ई ओ के मार्गदर्शन में गस्त दौरान जिले समस्त के वृत प्रभारियों व्दारा होटल/ढाबों एवं हाथ भट्टी कच्ची शराब विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 24 प्रकरण कायम किए गए। उक्त प्रकरणों में देशी मदिरा के 105 पाव,विदेशी मदिरा की 11 बोतल, 175 किलोग्राम महुआ लहान, 43 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 6 किलोग्राम गीली भांग जप्त की गई। जप्त मुद्देमाल कीमत लगभग 35 हजार रूपये है।
इंदौर में पुलिस का एक्शन
इंदौर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये यातायात पुलिस द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 50 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जप्त किये गये। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात प्रबंधन महानगर इंदौर महेश चंद जैन ने यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर जिम्मेदार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाये। ब्रीथ एनालाइजर मशीन के साथ चेकिंग पॉइंट लगाकर कार्यवाही करें। निर्देशानुसार यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ चेंकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले गैर-जिम्मेदार वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 50 दो पहिया तथा चार पहिया वाहन जप्त किये गये।
ये भी पढ़े- Indore एयरपोर्ट पर बन रहा नया डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल, कारोबार को मिलेगी गति












Click it and Unblock the Notifications