Indore news: इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की DPR तैयार, सांसद की रेलमंत्री से मुलाकात के बाद काम में तेजी
मिलनसार व्यवहार और कर्मठ अंदाज के चलते जनता का दिल जीतने वाले सांसद शंकर लालवानी इन दिनों इंदौर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जहां अब सांसद शंकर लालवानी की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई मुलाकात के बाद वर्षों से लंबित पड़ी इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की डीपीआर तैयार हो चुकी है, तो वहीं रेल लाईन के काम भी तेजी आई है।
बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन को धरातल पर लाने की दिशा में अब तेजी से काम हो रहा है। सांसद शंकर लालवानी के मुताबिक इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की डीपीआर यानी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो गई है और सेंट्रल रेलवे ने इसे रेलवे बोर्ड में प्रस्तुत की है।

सांसद ने कही ये बात
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि, रिपोर्ट में जो बिंदु हैं उनमें मुख्य रूप से इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन कुल 268 किलोमीटर की होगी, जिसमें से धुले- मनमाड के बीच 50 किलोमीटर पर काम चल रहा है, बचे हुए 218 किलोमीटर के लिए 2,200 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी। इस रूट पर 300 छोटे-बड़े ब्रिज बनेंगे। 9 टनल बनेगी जिसकी लंबाई 20 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इस मार्ग पर 34 स्टेशन बनेंगे। इस ट्रैक के बनने से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के छह जिलों यानी इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, धुले और नासिक को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट की संभावित लागत 22,000 करोड़ रु से ज्यादा होगी।
इस तरह आएगी काम में गति
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देते हुए कहा कि, इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन पर ठोस प्रगति हुई है और इंदौर तथा मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों के लिए यह प्रगति की रेल साबित होगी। इस ट्रैक के बनने से सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को फायदा मिलेगा। इंदौर से मुंबई एवं दक्षिण के राज्यों के बीच कनेक्टिविटी सुगम होगी। साथ ही, सांसद शंकर लालवानी ने इस रेल लाइन से संबंधित सभी सांसदों तथा इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ रेल मंत्री से मिलने का समय मांगा है ताकि इस काम में गति लाई जा सकें।
ये भी पढ़े- Raksha bandhan 2023: भाई की कलाई पर बंधेगी केले के रेशे से बनी राखियाँ, बहनें तैयार कर रही रक्षा सूत्र












Click it and Unblock the Notifications