Indore news: मरीज की पिटाई करने वाले डॉक्टर ने खाया जहर, साथियों ने जमकर किया हंगामा

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सरकारी MY अस्पताल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ दिनों पहले मरीज की पिटाई करने वाले डॉक्टर ने जहर खा लिया। हंगामा बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, और खुद कमिश्नर भी अस्पताल पहुंचे।

दरअसल, मामला पिछले दिनों एमवाय अस्पताल में मरीज की पिटाई के वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें पिटाई करने वाले डॉ. आकाश कौशल ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है, जिसका एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है। मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर एकत्र हो गए है।

Indore

अस्पताल में बनी हंगामे की स्थिति

घटनाक्रम देर शाम का बताया जा रहा है, जब कुछ दिनों पहले मरीज की पिटाई करने वाले डॉक्टर ने जहर खा लिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डॉक्टर अस्पताल में इकट्ठे हो गए, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की, वहीं मामला बिगड़ता देख कमिश्नर मौके पर पहुंचे, और डॉक्टर को समझाइए दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। अस्पताल में हुए हंगामे के चलते अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया, जहां थोड़ी देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल देखने मिल रहा था।

कुछ ऐसा था पूरा मामला

इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर मरीज को थप्पड़ मार रहा था, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब जूनियर डॉक्टर पर कार्रवाई कर दी गई थी। इधर, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। मामला उस वक्त का बताया जा रहा था, जब जूनियर डॉक्टर मरीज का इलाज करने पहुंचा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, और जूनियर डॉक्टर ने मरीज को थप्पड़ लगा दिए। वहीं किसी अन्य व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

ये भी पढ़े- Indore के MY हॉस्पिटल में डॉक्टर ने कर दी मरीज की पिटाई, Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+