Indore के MY हॉस्पिटल में डॉक्टर ने कर दी मरीज की पिटाई, Video Viral

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर मरीज को थप्पड़ मार रहा है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब जूनियर डॉक्टर पर कार्यवाही कर दी गई है इधर इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला उस वक्त का बताया जा रहा है, जब जूनियर डॉक्टर मरीज का इलाज करने पहुंचा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और जूनियर डॉक्टर ने मरीज को थप्पड़ लगा दिए। वहीं किसी अन्य व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Indore

मामले की जांच कराई जा रही है

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद मरीज को किसी अन्य जिले से इंदौर के एमवाय अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां जूनियर डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था, जब डॉक्टर द्वारा मरीज की फाइल देखी गई तब मरीज ने बताया कि, वह एचआईवी पॉजिटिव है, जिस पर डॉक्टर नाराज हो गए, और गुस्से में मरीज को लप्पड़ मार दिए। पहले जूनियर डॉक्टर ने मरीज को सामान्य मरीज समझकर एचआईवी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच कराई जा रही है।

जूनियर डॉक्टर पर हुई कार्रवाई

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और मरीज के बीच हुए विवाद में जूनियर डॉक्टर की अनुशासनहीनता की गंभीरता को देखते हुए, विभागाध्यक्ष आर्थोपेडिक द्वारा जूनियर डाक्टर को निलंबित कर दिया है। डीन एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर ने जांच समिति बना दी है, जो तीन दिन में जांच प्रतिवेदन सौंपेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर मरीज को थप्पड़ मार रहा है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election से पहले इंदौर में ED की छापेमार कार्रवाई, जांच जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+