Indore के दिव्यांग स्टूडेंट्स को मिले लैपटॉप, मामा CM Shivraj का जताया आभार

मुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत इंदौर जिले के सात दिव्यांग विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित किए गए। यह लेपटॉप कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा दिए गए।

indore

मुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत इंदौर जिले के सात दिव्यांग विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरित किए गए। यह लेपटॉप कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सुचिता तिर्की बेक भी उपस्थित थीं। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि, विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना में ऐसे दिव्यांग विद्यार्थी जिन्होंने 9वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की है, या आईटीआई में कोपा ट्रेड में प्रवेश लिया हो उन्हें लेपटॉप दिए जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री निशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2020 में 55 लेपटॉप एवं वर्ष 2021 में 42 लेपटॉप का वितरण किया गया। वर्ष 2021-22 के आज सात विद्यार्थियों को लेपटॉप दिए गए।

बच्चों ने जताया सीएम शिवराज का आभार

मध्यप्रदेश में दिव्यांग जनों के कल्याण को लेकर लगातार काम किए जा रहे हैं जहां इंदौर में भी इसी के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों को लैपटॉप फिट किए गए हैं जिन छात्रों को लैपटॉप मिले उनमें मूक बधिर संगठन के सलमान मुल्तानी, गोविंद मालाकार, कु.मुस्कान जायसवाल, कु. सुवालेहा तथा शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित संस्था की कु.कबाई इडला डाबर, लखन बद्रीलाल तथा राजू मांगीलाल शामिल हैं। लैपटॉप मिलने से उक्त सभी बच्चे खुशी से सराबोर थे, उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखायी दे रही थी। बच्चों ने शासन-प्रशासन विशेष कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवाचार करते नजर आ रहे कलेक्टर

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर इलैया राजा टी लगातार अपने संवेदनशील व्यवहार का परिचय देते नजर आ रहे हैं, जहां इंदौर में संपन्न हुई जनसुनवाई में जिला प्रशासन विशेष कर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की संवेदनशील पहल देखने को मिली। जनसुनवाई में कोविड से अनाथ हुई बालिका के लिए जिला प्रशासन ने माता-पिता का फर्ज निभाया। इंजीनियरिंग कर रही बालिका, माहेश्वरी को कॉलेज आने-जाने के लिए दो पहिया वाहन भेंट किया। साथ ही इंदौर शहर में दिव्यांग जनों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां दिव्यांग छात्र छात्राओं को किस तरह से अच्छी शिक्षा मिल सके और कैसे वैसे शिक्षा को प्राप्त कर सके इसे लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- True Love : राधा से शादी के लिए अफसर मंसूरी ने बदला धर्म, कृष्णा बन रचाया ब्याह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+