Indore news: नए संभागायुक्त ने संभाला मैदान, बैठक लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

संभागायुक्त मालसिंह ने इंदौर में सभी संभागीय अधिकारियों की बैठक ली और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। संभागायुक्त ने दो टूक शब्दों में सभी अधिकारियों से कहा कि, अपने-अपने विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर से बेहतर कराए। जो भी जानकारी बैठक में दी जाती है उसकी तस्दीक़ स्वयं करें।

संभागायुक्त ने कहा कि, आने वाले समय में वे गांवों में घूम कर स्वयं योजनाओं और कार्यों के जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे। आज संभागायुक्त कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित बैठक सायंकाल पांच बजे तक चली। बैठक में सभी विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Indore

स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

संभागायुक्त मालसिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य के कमजोर पर्यवेक्षण पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की स्वयं मौके पर जाकर पड़ताल करें। जिलों से जो आंकड़े प्राप्त होते हैं, उसका रैंडम सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के बीच बेहतर समन्वय रखने और पाक्षिक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए कहा

संभागायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गुणवत्ता पर ख़ास ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने संभाग के सभी ज़िलों के विद्यालयों और हॉस्टलों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के बेहतर समन्वय से स्वास्थ्य परीक्षण की श्रृंखला चलाने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वन नेशन वन राशन योजना के तहत सभी व्यक्तियों को अपने निवास स्थान छोड़ने के बाद भी कार्यस्थल पर राशन मिलना सुनिश्चित हो। उन्होंने विशेष तौर पर झाबुआ और आलीराजपुर के ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तलब की जो अन्य राज्यों में कार्य के लिए जाते हैं।

ये भी पढ़े- Khargone news: स्टूडेंट्स को मिलेगी पसंद की स्कूटी, कुछ इस तरह पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+