Indore में कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की पहल, BJP सांसद ने किया न्यूट्रीशियन किट का वितरण

इंदौर में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले में 15 परियोजना के 2300 मध्यम कुपोषित बच्चों के लिये विशेष तरह की न्यूट्रीशियन किट वितरित की।

indore

Recommended Video

    इंदौर: लाडली बहना योजना की बैठक संपन्न,गलत जानकारी देने वालों पर होगी कार्रवाई

    इंदौर जिले में कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिये लगातार प्रभावी प्रयास किये जा रहे है। जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अनेक अनूठी पहल जन-सहयोग और शासकीय प्रयासों से की जा रही है। इसके बेहतर परिणाम सामने दिखाई दे रहें है। जिले में अब अति कुपोषित बच्चों के साथ ही मध्यम कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए भी न्यूट्रीशियन किट देने का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह किट सदाचार समिति द्वारा एक अभिनव पहल करते हुये दी जा रही है। इसके उपयोग से जिले में मध्यम कुपोषित बच्चों की संख्या में 75 प्रतिशत की कमी आने की संभावना है।

    न्यूट्रीशियन किट वितरित की है

    सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जिले में 15 परियोजना के 2300 मध्यम कुपोषित बच्चों के लिये विशेष तरह की न्यूट्रीशियन किट वितरित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, सदाचार संस्था के अध्यक्ष तथा समाजसेवी डॉ. अनिल भंडारी, सचिव भरत दोशी,महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधोलिया भी मौजूद थे।कार्यक्रम में मध्यम कुपोषित बच्चों के लिये न्यूट्रीशियन किट का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। उक्त किट के लिये सदाचार समिति द्वारा सात लाख रूपये मूल्य की किट प्रदान की गयी है। उक्त बच्चों को समिति द्वारा लगातार तीन महीने तक न्यूट्रीशियन किट वितरित की जा जाएगी।

    किट लगभग डेढ़ से दो माह तक चलेगी

    मध्यम कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिये दी जाने वाली विशेष न्यूट्रीशियन किट में राजगिरे के लड्डू, भूना चना, खोपरे का गोला, सत्तु, मुंगफली एवं गुड़ की चिक्की और खजूर पर्याप्त मात्रा में रखें गये है। इस किट का वजन लगभग 3 किलो है। यह किट सदाचार समिति द्वारा मध्यम कुपोषित बच्चों के लिये प्रदाय की गई है। यह किट लगभग डेढ़ से दो माह तक चलेगी। इसके उपयोग से मध्यम कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में अपेक्षित सुधार आयेगा। इस अवसर पर प्रतीक के रूप में चयनित बाल परियोजनाओं की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उक्त किट वितरित की गई। कार्यक्रम में मौजूद महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये कि उक्त किट सभी मध्यम कुपोषित बच्चों को घर-घर जाकर अनिवार्य रूप से दी जाये। संबंधित आँगनवाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करे कि उक्त किट का उपयोग मध्यम कुपोषित बच्चे द्वारा ही किया जाये।

    ये भी पढ़े- Indore विकास के पथ पर अग्रसर, नया बनेगा शास्त्री ब्रिज, पीथमपुर तक जाएगी मेट्रो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+