Indore विकास के पथ पर अग्रसर, नया बनेगा शास्त्री ब्रिज, पीथमपुर तक जाएगी मेट्रो

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रही है, जहां अब शास्त्री ब्रिज का नवनिर्माण होगा तो वहीं मेट्रो ट्रेन को पीथमपुर तक विस्तार दिया जा सकता है.

indore

Recommended Video

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का बयान,चुनाव में मिलेगी बड़ी जीत

    इंदौर में भविष्य की जरूरतों के मान से विकास योजनाओं की प्लानिंग तैयार करने तथा उन्हें अमली रूप देने, यातायात सुधार संबंधी प्लान आदि विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए यहां सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर कार्यालय में संपन्न इस बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, विधायक मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला तथा आकाश विजयवर्गीय, गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, सतीश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

    ट्रेफिक डायर्वशन प्लान बनाया जाएगा

    बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से शास्त्री ब्रिज के पास नए रेल्वे स्टेशन के सम्बंध में चर्चा की गयी। इस संबंध में बनाए गए प्लान का प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसी तरह कोंपरिहेंसिव मोबिलिटी प्लान पर प्रस्तुतिकरण हुआ। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर में आगामी 20 वर्षों की जरूरतों के मान से प्लान तैयार किए जा रहे हैं। व्यापक विचार-विमर्श के बाद इन्हें अमली रूप दिया जाएगा। बैठक में शास्त्री ब्रिज के समीप बनने वाले नए रेलवे स्टेशन के अवरोधों को दूर करने के संबंध में चर्चा की गयी। बताया गया कि, शास्त्री ब्रिज का नया निर्माण किया जाएगा। इसकी थोड़ी लम्बाई दोनों तरफ बढ़ेगी साथ ही चौड़ाई भी दो गुना हो जाएगी। शास्त्री मार्केट यथावत रहेगा। प्रयास यह किए जाएंगे कि इस ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो। जिससे कि नागरिकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ट्राफिक डायर्वशन प्लान भी बनाया जाएगा।

    समग्र आईडी को आधार से लिंक किया जा रहा

    बैठक में बताया गया कि, मॉबेलिटि प्लान के तहत आगामी 20 वर्ष के मान से डिटेल सर्वे के हिसाब से विकास कार्य होंगे। जितनी फ्लायओवर ब्रिज/ आरओबी की जरूरत होगी, उन्हें समन्वित कार्य योजना बनाकर पूरी की जाएगी। बैठक में लालवानी ने भविष्य की जरूरत के हिसाब से इंदौर, महू, पिथमपुर तथा उज्जैन तक मेट्रो के विस्तार की जरूरत बताई और कहा कि इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। गांव-गांव तथा वार्डवार शिविर लगाकर महिलाओं की समग्र आईडी को आधार से लिंक किया जा रहा है। बैंक खातों को भी आधार से लिंक किया जा रहा है। इस कार्य में एमपी आनलाइन तथा कियोस्क सेंटर की मदद भी ली जा रही है। एमपी ऑनलाइन तथा कियोस्क सेंटर पर ई केवायसी का कार्य निशुल्क होगा।

    ये भी पढ़े- MP: सरकार की इन योजनाओं ने बदली किसानों की किस्मत, कम लागत में कमाया भरपूर मुनाफा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+