Indore news: धार्मिक यात्राओं में बढ़ते अपराधों से नाराजगी, लोग बोले- पुलिस सख्त एक्शन ले
Indore शहर में हुए एक घटनाक्रम ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया, जहां रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में नशेड़ियों को ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस वारदात के बाद शहरभर में गुस्सा देखा जा रहा है, जहां धार्मिक यात्रा में हुए घटनाक्रम को लेकर तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आमजन आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
शहर में रहने वाले प्रबुद्धजनों और आम जन से जब वन इंडिया हिंदी ने बातचीत की तो उनका कहना था कि धार्मिक और सामाजिक यात्राओं में लगातार बढ़ रही वारदात असुरक्षा का भाव पैदा करती है। इंदौर शहर उत्सव और उल्लास का प्रतीक शहर है, जहां इस तरह के घटनाक्रम पूरे शहर को शर्मसार करते हैं।

शहरवासियों ने कही ये बात
प्रायवेट जॉब करने वाले रोहन सक्सेना की माने तो शहर में रंग पंचमी पर रंगारंग गैर निकलती है। अनंत चतुर्दशी पर झांकियां का कारवां निकलता है, तो वहीं रंजीत अष्टमी पर भगवान की सवारी निकलती है। यह तीनों ही यात्राएं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, लेकिन इन तीनों ही यात्राओं में लगातार हुड़दंग और अपराधों की घटना बढ़ती चली जा रही है, जो चिंता का विषय है। स्टूडेंट मोहित शर्मा कामना है कि, शहर में होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहनी चाहिए। साथ ही आयोजनों में सामाजिक तत्वों के शामिल होने पर रोक लगाई जानी चाहिए। व्यवसायी आनंद यादव की माने तो धार्मिक आयोजन में इस तरह के घटनाक्रम ठीक नहीं है। इस तरह के घटनाक्रम को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
इंदौर की दुनिया में अलग पहचान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की दुनिया भर में बेहद खास पहचान कायम है, जहां इंदौर में रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंगी गैर देश और दुनिया में प्रसिद्ध है, तो वहीं अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियां देखने देश और दुनिया से लोग इंदौर पहुंचते हैं। इसी के साथ-साथ हाल ही में भगवान रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी भी निकल गई थी, जिसमें रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ने हिस्सा लिया था, लेकिन इसी प्रभात फेरी में कुछ नशेड़ी युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई थी। वहीं इसके बाद से आमजन में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
ये भी पढ़े- Indore news: रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में चाकूबाजी, एक की मौत, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications