Indore news: कर्ज से मुक्ति, बच्चों की पढ़ाई फ्री, इस तरह का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पकड़ाए

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है, जहां बाणगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आए मामले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि, पड़ोस में रहने वाले ईसाई धर्म से जुड़े लोगों ने उसे लोन से मुक्त कराने, बच्चों की पढ़ाई फ्री में कराने, और नौकरी लगाने जैसे लालच देते हुए धर्म परिवर्तन कराने की बात कही थी।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी के साथ पुलिस धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है, जहां उनसे यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने अब तक कितने लोगों के साथ धर्म परिवर्तन के घटनाक्रम को अंजाम दिया है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, बाणगंगा थाना क्षेत्र के कॉलोनी में रहने वाली महिला और उसके परिजनों ने बताया था कि घर के पास रहने वाले ईसाई धर्म के लोग उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जहां यह लोग पीड़िता और उसके परिवार को कर्ज से मुक्ति दिलाने, बच्चों की शिक्षा फ्री कराने, और नौकरी लगवाने की बात कहते हुए धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बना रहे थे। पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी परिवार में ईसाई धर्म से जुड़े कार्यक्रम होते रहते थे, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होते थे। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों में हिंदू धर्म के लोग भी मौजूद रहते थे।

घर में कराते थे कार्यक्रम

पीड़ित परिवार ने बताया कि, आरोपी परिवार ने कुछ समय पहले ईसाई धर्म से जुड़ा बड़ा कार्यक्रम घर में आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने हिंदू धर्म से जुड़े कई लोगों को आमंत्रित किया था। यहां इन्होंने हिंदू धर्म से जुड़े देवी-देवताओं को अपमानित किया था। साथ ही उन्हें लेकर गलत बातें भी कही थी। वहीं इसके बाद पीड़ित परिवार ने हिंदूवादी संगठनों से संपर्क करते हुए इस परिवार की शिकायत की थी, जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे, और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए मामला दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जहां कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़े- Indore news: सरेराह युवती का मोबाइल झपटकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+