Indore News: ब्रिटिश काल की बिल्डिंग से आने लगी 'भूतिया' आवाज, अंदर देखते ही उड़े होश

मध्यप्रदेश की आर्थिक इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किंग एडवर्ड हॉल में हुई हेलोवीन पार्टी के बाद भूतिया नजारा देखने मिला, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पुरातात्विक बिल्डिंग किंग एडवर्ड हॉल में हाल ही में एक हेलोवीन पार्टी आयोजित की गई।

पार्टी में आयोजकों ने बिल्डिंग को भूतिया स्वरूप देने की कोशिश की, इतना ही नहीं, पार्टी के दौरान, दीवारों पर कई स्लोगन लिखे गए, जिसमें "ओ स्त्री कल आना" और "I quit", जैसे डरावने शब्द शामिल थे। वहीं MGM के डीन ने पल्ला झाड़ते हुए, पार्टी की अनुमति ना देने की बात कही है।

Indore

जानकारी के मुताबिक, किंग एडवर्ड हॉल में हुई इस पार्टी में विशेष ध्यान आकर्षित करने के लिए हड्डियों के ढांचे का इस्तेमाल किया गया, और खून से रंगने के लिए लाल रंग का प्रयोग किया गया। देखने पर मामला डराने के लिए ऐसा किया गया हो, ऐसा प्रतीत हो रहा था। उधर, मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि, आयोजकों ने इस प्रकार की पार्टी की अनुमति नहीं ली है। इधर, अब मामला बढ़ता देख मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन ने इसकी निंदा करते हुए, नाराजगी जाहिर की है। साथ ही इस संबंध में FIR दर्ज करने की बात कही।

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद मेडिकल टीचर एसोसिएशन के सदस्यों और डॉक्टर ने किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल की इमारत को शुद्ध करने का काम किया है, जहां डॉक्टर ने और टीचर्स ने इमारत को शुद्ध करने के लिए गंगाजल का प्रयोग किया है। बता दें कि, इस इमारत को ब्रिटिश शासन के दौरान 1878 में बनाया गया था। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की आर्थिक इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किंग एडवर्ड हॉल में हुई हेलोवीन पार्टी के बाद भूतिया नजारा देखने मिला, एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पुरातात्विक बिल्डिंग किंग एडवर्ड हॉल में हाल ही में एक हेलोवीन पार्टी आयोजित की गई।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को डरा रहा डेंगू, मरीजों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+