Indore News: इंदौर में गुंडाराज, बीच सड़क पर बदमाशों ने महिला और भाई को पीटा, Video Viral
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां भंवरकुआं थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले युवक और उसकी बहन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। बीच सड़क पर लोगों ने मेडिकल संचालक और बहन के साथ जमकर मारपीट की है, जहां अब इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि, कुछ लोग एक युवक की जमकर पिटाई कर रहे हैं। वहीं इसी युवक को जब उसकी बहन बचाने आती है, तो बहन की भी आरोपियों के द्वारा खूब पिटाई की जाती है। दोनों भाई और बहन की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद शहरवासी इस वायरल वीडियो पर गुस्सा जता रहे हैं।

आचार संहिता लगी है, बावजूद इसके इंदौर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे जहां लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं अब मारपीट के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से इस तरह का मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल स्टोर संचालक और उसकी बहन के साथ लोगों ने मारपीट की है। विवाद की वजह क्या रही?, फिलहाल इसे लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस अब मामले में कार्रवाई की बात कहती नजर आ रही है।
इससे पहले भी शहर के अलग-अलग इलाकों से मारपीट के मामले निकलकर सामने आते रहे हैं, जहां एक बार फिर भंवर कुंआ क्षेत्र में ही मेडिकल व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है, जहां मारपीट कर रहे लोगों ने मेडिकल व्यापारी की बहन के साथ अभद्रता की है। इधर, पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस अब जल्द ही, मारपीट करने वालों और शहर की फिजा बिगड़ने वालों को गिरफ्तार करेगी।
ये भी पढ़े- Ujjain News: किर्गिस्तान में फंसे स्टूडेंट्स का डर, वीडियो कॉल में बताए बदतर हालात












Click it and Unblock the Notifications