Indore news: चेकिंग के दौरान बदमाशों ने मारे पुलिसकर्मी को चाकू, दो पकड़ाए, एक फरार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यहां परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात दो पुलिसकर्मियों को कुछ युवकों को पर शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी रोककर जांच करनी चाही, जहां गाड़ी पर सवार बदमाश ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं हमला कर बदमाश भागने लगे तो दूसरे पुलिसकर्मी ने हिम्मत कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, तो वहीं एक बदमाश फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक जिस बदमाश ने पुलिसकर्मी पर हमला किया है, उस बदमाश का सीहोर में अपराधिक रिकॉर्ड मिला है। यह तीनों ही बदमाश सीहोर के सूचीबद्ध बदमाश हैं, जहां यह इंदौर में अपने किसी परिचित से मिलने आए थे। परिचित से मिलने के बाद यह वापस सीहोर जा रहे थे, तभी इन्हें पुलिसकर्मी जांच के लिए मिल गए, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, कुलकर्णी नगर में बाइक पर जा रहे तीन बदमाश जो की सीहोर जिले के रहने वाले हैं, और सीहोर में ही आपराधिक रिकॉर्ड हैं। इन्होंने ड्यूटी पर तैनात हवलदार को चेहरे पर चाकू मार दिया। चालू मारने के बाद यह तीनों ही बदमाश फरार होने की फिराक में थे, इतने में दूसरे पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए 2 बदमाशों को पकड़ लिया, तो वहीं एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जहां पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही पुलिस फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
बदमाशों के मिले आपराधिक रिकॉर्ड
घटनाक्रम के बाद पुलिस ने बदमाशों की जांच पड़ताल की तो सभी बदमाशों की आपराधिक रिकॉर्ड मिले हैं, जहां यह बदमाश सीहोर के आदतन अपराधी हैं। इंदौर में यह बदमाश अपने किसी परिचित से मिलने आए थे, जहां उन्होंने जाते वक्त इस वारदात को अंजाम दे दिया। उधर, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही है, तो वहीं बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। घटना का शिकार हुए पुलिसकर्मी के हालात फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। चिकित्सक पुलिसकर्मी के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिसकर्मी के चेहरे पर चोट आई है, जहां पुलिसकर्मी का इलाज जारी है।
ये भी पढ़े- Indore news: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने कराया बच्चे का धर्म परिवर्तन, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications