Indore News: Paytm मैनेजर की मौत के बाद पत्नी ने जहर खाया, परिजनों ने बताई ये बात
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेटीएम के फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जहां इसके बाद मैनेजर की पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। मैनेजर की पत्नी को घायल अवस्था में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल पत्नी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इधर, पति की मौत और पत्नी के जहर खाने के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस अलग-अलग एंगल पर जांच करने के साथ-साथ सुसाइड नोट भी कंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। इधर, परिवार के लोग अलग-अलग बात पुलिस को बता रहे हैं।

परिवार जनों ने पुलिस को बताया कि, मैनेजर की पत्नी जहर खाने के बाद बाथरूम में गिरी हुई थी। परिजनों ने जब जहर खाने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि, एक हफ्ते से वह जहर खाने का सोच रही थी। पति को भी यह बात बताई, लेकिन उन्होंने जहर नहीं खाने दिया, और खुद फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया की, पत्नी को पहले से ही पति के सुसाइड के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। वहीं परिवार जनों की ओर से पूछने पर पत्नी ने पति की मौत की जानकारी दी।
कुछ ऐसा था मामला
इंदौर से सुसाइड का मामला सामने आया था, जहां नौकरी जाने के डर से पेटीएम के फील्ड मैनेजर ने सुसाइड कर लिया था। शहर के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले फील्ड मैनेजर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ही सोशल मीडिया पर चल रहे कंपनी बंद होने के मैसेज के चलते मैनेजर डिप्रेशन में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें नौकरी जाने का डर सताने लगा था। वहीं मैनेजर ने अपने डिप्रेशन की चर्चा किसी के साथ नहीं की थी। मैनेजर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां भी हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: नौकरी छूटने का जानलेवा डर, Paytm मैनेजर ने मौत को गले लगाया












Click it and Unblock the Notifications