Indore news: दंपत्ति ने जहर खाने से पहले वीडियो बनाकर लगाए आरोप, परिजनों ने दिया बेगुनाही का सबूत

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पारिवारिक विवाद के चलते दंपत्ति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी को मौत हो गई तो वहीं पति गंभीर बताया जा रहा है। इधर, इस घटनाक्रम में परिजनों ने खुलासा करते हुए ऐसा वीडियो पुलिस को सौंपा है, जिसमें घायल युवक और उसकी पत्नी परिजनों से विवाद करते नजर आ रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि, दंपती पूरे मकान पर कब्जा करना चाहते थे। दोनों बेटियों का सहारा लेकर बार-बार कहते थे कि बेटियां हैं तो क्या हुआ मकान में से इन्हें भी हिस्सा दिया जाना चाहिए। युवक के पिता ने बताया की, पोती के लिए बैंक अकाउंट खुलवा चुके हैं, तब उसमें डेढ़ लाख रुपए जमा किए थे। वहीं बावजूद इसके बेटा और बहू उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे।

indore

कुछ ऐसा है मामला

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया था, जहां एक दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दंपति ने जहर खाकर जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें दोनों ने सुसाइड की वजह संपत्ति विवाद को बताया था। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटनाक्रम द्वारकापुरी क्षेत्र का था, जहां रहने वाले युवक और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया था, परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, यहां पत्नी की मौत हो गई थी, तो वहीं पति गंभीर है।

मौत से पहले बनाया था वीडियो

युवक और उसकी पत्नी ने मौत से पहले वीडियो बनाया था, उसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा था की वीडियो में युवक पूरा घटनाक्रम बयां कर रहा है, तो वहीं पत्नी पीछे बैठी हुई है। साथ ही युवक हाथों में जहर के पैकेट लेकर दिखा रहा है। वहीं युवक ने जनसुनवाई का पूरा मामला भी वायरल वीडियो में बताया है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया था, जहां पत्नी की मौत हो गई थी तो वहीं पति गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जहां पुलिस परिजनों से बयान ले रही है। वहीं पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore news: घरेलू विवाद बना जानलेवा, Video बनाकर पति-पत्नी ने खाया जहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+