Indore news: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को दी दर्दनाक सजा, Video Viral
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से पति और पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वहीं इसके बाद खुद पति ने अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर खुद को घायल कर लिया। बताया जा रहा है कि, पति और पत्नी के बीच का यह विवाद शहर की चोइथराम मंडी का है।
चोइथराम मंडी में हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी की गर्दन पर चाकू मार दिया। वहीं इसके बाद पति ने खुद के गर्दन पर भी चाकू मार खुद को घायल कर लिया। पति और पत्नी दोनों का इलाज फिलहाल अस्पताल में जारी है।

चरित्र शंका में हुई घटना
जानकारी के मुताबिक पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते पति लगातार पत्नी के साथ विवाद करता था। वहीं चोइथराम मंडी में भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर पहले तो कहासुनी हुई, और फिर देखते ही देखते ही पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। वहीं इसके बाद पति ने खुद की गर्दन पर चाकू से वार कर खुद को घायल कर लिया। यह पूरा घटनाक्रम चोइथराम मंडी में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद अब इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: चलती सिटी बस में छिड़ी जंग, कंडक्टर और स्टूडेंट ने एक-दूसरे को पीटा, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications