Indore News: ‘वरना, पुलिस खेलेगी लड्ठमार होली’, जनता से ये क्या बोल गई इंस्पेक्टर मैडम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होली महापर्व उत्साह के साथ मनाया गया, जहां लोगों ने जमकर होली खेली. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लेडी इंस्पेक्टर आमजन को 4 बजे तक होली खेलने की हिदायत दे रही है. साथ ही बात ना मानने पर लड्ठमार होली खेलने की बात कहती दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लेडी इंस्पेक्टर बोलती दिखाई दे रही है की, सभी जनता से निवेदन है, आचार संहिता का ध्यान रखें. अपने-अपने घर चले जाएं, 4 बजे तक होली खेलने का समय निर्धारित किया गया था, अपने घर पर रहें, वरना पुलिस द्वारा लड्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा.

इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा संज्ञान में लिया गया है. वीडियो की जांच की जा रही है. डीसीपी के द्वारा शोकाज नोटिस जारी किया गया है. आए हुए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक विधि की छात्रा के द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव को ट्वीट कर शिकायत की गई है. बहरहाल, इस पूरे मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई होती है. ये आने वाला वक्त बताएगा. कुलमिलाकर, देखा जाए तो फिलहाल मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है, जहां आचार संहिता के चलते पुलिस एक्शन मोड़ में नजर आ रही है.
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया, जहां बड़ी संख्या में फाग उत्सव के आयोजन हुए. वहीं अब रंगपंचमी के अवसर पर शहर में परंपरागत गेर निकाली जाएगी, जिसमें लोगों की बड़ी संख्या शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़े- MP News: नंगे पैर दहकते अंगारों पर चले सैंकड़ों लोग, होली पर मन्नत का अनूठा मेला












Click it and Unblock the Notifications