Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Love affair: गर्लफ्रेंड की सगाई से बॉयफ्रेंड हुआ नाराज, मंगेतर को भेज दिए अतरंग फोटो

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की सगाई तुड़वा दी।

indore

Recommended Video

    भीषण हादसा: सड़क से खुरच कर निकालनी पड़ी लाशें, 4 मौतों से दहला इलाका

    मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की सगाई तुड़वा दी। दरअसल, शहर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली लड़की की पहचान इंश्योरेंस कंपनी में काम करने के दौरान लड़के से हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं दोनों ने साथ में कुछ समय बिताने के बाद एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया, जहां युवती की शादी कहीं और तय हो गई। युवती की शादी तय होने के बाद युवती की सगाई हो गई थी, बॉयफ्रेंड को यह बात पसंद नहीं आई, और उसने युवती के साथ के अतरंगी फोटो युवती के मंगेतर को भेज दिए, जिसके बाद युवती की शादी टूट गई।

    कुछ ऐसा है मामला

    युवती ने पुलिस को बताया कि, युवक लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था, जहां युवक से शादी न करते हुए युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिसके बाद युवक ने युवती से पैसों की डिमांड की और पैसे नहीं देने पर युवक ने युवती के साथ के फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए, जिसके बाद उसकी सगाई टूट गई। युवक लगातार युवती को ब्लैकमेल कर रहा था, और शादी के लिए परेशान कर रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

    साथ काम करते थे युवक और युवती

    जानकारी के मुताबिक युवक और युवती इंश्योरेंस कंपनी में साथ काम करते थे, साथ काम करने के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया था, जिसके बाद कुछ समय तक एक साथ रिलेशनशिप में रहे और फिर युवती की शादी कहीं और तय हो गई, यह बात युवक को पसंद नहीं आई और उसने युवती के मंगेतर को दोनों के अतरंगी फोटो भेज दिए। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, और अब युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ ब्लैकमेल करने धमकाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही युवक की तलाश जारी है।

    ये भी पढ़े- Indore news: दिल ने दिया धोखा, पिता के सामने चक्कर खाकर गिरा 27 साल का बेटा, फिर नहीं उठ सका

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+