Indore news: बॉयफ्रेंड के दोस्त का मर्डर कराने वाली गर्लफ्रेंड की अकड़, सलाखों के पीछे से बोली- बदला अभी बाकी

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक लड़की ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया था। हमले के दौरान लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड के दोस्त को लड़की के दोस्तों ने चाकू मार दिया था, जिससे युवक की मौत हो गई थी। वहीं इसके बाद पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद भी लड़की की अकड़ कम नहीं हो रही, जहां लड़की लगातार पुलिस अधिकारियों से भी दो टूक बात कर रही है, तो वहीं जेल से छूटने के बाद बॉयफ्रेंड से बदला लेने की बात भी कहती नजर आ रही है। लड़की बार-बार कह रही है कि, बॉयफ्रेंड ने उसके साथ सालों तक शोषण किया। वह उसे नहीं छोड़ेगी।

indore

कुछ ऐसा है मामला

इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी के दोस्त की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर छात्रा और उसके पूर्व प्रेमी के बीच विवाद हुआ, जहां छात्रा ने प्रेमी को चाकू दिखाकर धमकाना चाहा तो चाकू जाकर पूर्व प्रेमी के दोस्त को लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, घटनाक्रम की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मंगलवार की रात एक युवती और कुछ लोगों का राह चलते विवाद हुआ था, जहां इसके बाद युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि, जिस युवक पर हमला किया गया था, उसका दोस्त युवती का पूर्व प्रेमी रहा है, जहां इसी के चलते दोनों के बीच विवाद सामने आया था। विवाद के बाद से ही छात्रा अपने प्रेमी से बदला लेना चाहती थी, जहां मौका देखकर उसने सुनसान रास्ते पर युवक और उसके दोस्तों को रुकवाया। प्रेमी से बातचीत करते वक्त युवती ने चाकू खोल दिया, यह चाकू जाकर प्रेमी के दोस्त को लग गया, और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े- Love affair: गर्लफ्रेंड को आया गुस्सा, बॉयफ्रेंड को मारा चाकू दोस्त को जा लगा, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+