Indore News: ट्रेन में चढ़ते ही किन्नर बन जाता था लड़का, जांच हुई तो सामने आया चौंकाने वाला कारण
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक किन्नर बनकर भीख मांगने और चोरी करने का काम करता था। किन्नर बना यह शख्स लगातार ट्रेन में एक्टिव होकर यात्रियों पर नजर रखता था, और मौका मिलने पर यात्रियों का मोबाइल चुरा लेता था।
ट्रेन में लगातार बढ़ी वारदात के बाद जब पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अब युवक से अलग-अलग मामले में पूछताछ कर रही है, जहां पुलिस युवक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

पुलिस की पकड़ में आया युवक बेहद शातिर है। वह ट्रेन की टॉयलेट में कपड़े चेंज कर किन्नर बन जाता था, और फिर यात्रियों का सामान चोरी करने का काम करता था। आरोपी ने अब तक कई तोला सोने और मोबाइल की चोरी की है। वह लगभग 1 साल से ट्रेन में चोरी कर रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपए से ज्यादा के गहने और कुछ मोबाइल जप्त किए हैं। आरोपी ने जयपुर ट्रेन से लगभग 10 तोला सोना चोरी करने की बात भी कबूली है। वहीं पुलिस आरोपी से अलग-अलग तरह से पूछताछ कर रही है।
रेलवे टीआई ने बताया कि, आरोपी इंदौर की खजराना कॉलोनी का रहने वाला है, जहां वह ट्रेन के टॉयलेट में कपड़े बदलकर किन्नर का रूप धारण कर लेता था। वहीं फिर इसके बाद वह लोगों से पैसे मांगने का बहाना बनाकर लोगों पर नजर रखता था, मौका मिलते ही वह सोना चांदी समेत मोबाइल जैसे जरूरी सामान चुराने की वारदात को अंजाम देता था। लगातार ट्रेन में हो रही चोरी के बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपी युवक संदिग्ध नजर आया है, जिसके चलते पुलिस ने उससे पूछताछ की और पूछताछ के बाद आरोपी ने चोरी और अलग-अलग तरह की वारदात करना कबूल किया है। रेलवे पुलिस की ओर से आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़े- Indore News: ब्रजेश बनकर शादीशुदा लड़की के साथ गलत काम करता था फारुख, हिंदू संगठन ने पकड़ा












Click it and Unblock the Notifications