Indore news: फेसबुक पर लड़के ने लड़की बनकर की दोस्ती, मिलते ही खुली पोल, गिरफ्तार
MP की आर्थिक राजधानी इंदौर से अलग तरह का मामला निकलकर सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर एक लड़के ने लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाई, और फिर युवती को दोस्ती के जाल में फंसा लिया। वहीं जब युवती ने अपनी फेसबुक फ्रेंड को मंदिर में मिलने बुलाया तो लड़के की पोल खुल गई।
सच्चाई सामने आते ही लड़का, लड़की को परेशान करने लगा। इसके बाद लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई, फिर परिजनों की सहायता से लड़की ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, पूरा मामला चंदननगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां 25 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि, युवती की पहचान सोशल मीडिया पर एक लड़की से हुई थी, जहां थोड़े दिनों की बातचीत के बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। वहीं जब युवती ने सोशल मीडिया फ्रेंड को मिलने के लिए मंदिर बुलाया तो वह लड़की नहीं बल्कि लड़का निकला। इसके बाद लड़की ने इसका विरोध किया। वहीं विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ गलत हरकत की, इसके बाद लड़की ने परिजनों की सहायता से लड़के के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Indore news: स्टूडेंट को टीचर्स पर आया गुस्सा, तलवार लेकर स्कूल पहुंचा और धमकाया












Click it and Unblock the Notifications