Indore news: स्टूडेंट को टीचर्स पर आया गुस्सा, तलवार लेकर स्कूल पहुंचा और धमकाया
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल में ही पढ़ने वाला छात्र तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया, यहां छात्र ने जमकर हंगामा किया, और तोड़फोड़ करते हुए टीचर्स को धमकी दी।
छात्र का ऐसा व्यवहार देख सभी घबरा गए, इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने तलवार जप्त कर छात्रा को हिरासत में लिया है। इधर, छात्र का गुस्सा देख स्कूल में हड़कंप मच गया, जहां स्कूल में टीचर्स और स्टूडेंट घबरा गए।

पूरा मामला शहर के स्कीम नंबर 114 स्थित भारतीय बाल मंदिर का बताया जा रहा है, जहां टीचर्स ने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा था, विद्यार्थियों में छात्र भी शामिल था, जहां छात्र टीचर्स की बात पर गुस्सा हो गया। छात्र ने टीचर से अभद्रता की, वहीं थोड़ी देर बाद छात्र तलवार लेकर स्कूल पहुंच गया। छात्र ने तलवार से ही स्कूल के टेबल कुर्सी और पंखे तोड़ दिए। छात्र का गुस्सा देख टीचर्स भी घबरा गए, और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने तलवार जब्त की और छात्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने तलवार मिलने पर छात्र के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि, छात्र पहले भी इसी तरह हंगामा कर चुका है, जहां 23 जनवरी को छात्र ने स्कूल के कैमरे तोड़ दिए थे। इसके साथ 26 जनवरी को स्कूल में ही तोड़फोड़ भी की थी। टीचर्स जब-जब छात्र को पढ़ाई के लिए कहते थे, तब तब छात्र इसी तरह की हरकत करता था, जिस स्कूल के टीचर्स और प्रबंधन काफी परेशान थे। वहीं अबकी बार छात्र ने सारी हदें पार करते हुए तलवार लेकर टीचर्स और स्कूल प्रबंधन को धमकाने की कोशिश की है। पुलिस जांच में पता चला है कि, छात्र अन्य स्टूडेंट्स को भी इसी तरह की धमकी देता था। वहीं पुलिस ने छात्र और उसके पिता पर कार्रवाई की है।
ये भी पढ़े- Indore news: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ बनाए संबंध, पति ने देखा तो दी दर्दनाक सजा












Click it and Unblock the Notifications