Indore News: फैसला सुनते ही आरोपी ने जज की तरफ फेंकी जूतों की माला, पुलिस ने पकड़ा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब जिला कोर्ट में पेशी के दौरान एक बुजुर्ग ने मजिस्ट्रेट की तरफ जूते की माला फेंक दी। वहीं इसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी और उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया है।
पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब आरोपी कोर्ट में मौजूद था। वहीं इस दौरान आरोपी ने जूते की माला मजिस्ट्रेट की तरफ फेंक दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने मजिस्ट्रेट के द्वारा सुनाए गए फैसले के विरोध में जूते की माला मजिस्ट्रेट की तरफ फेंकी है। वहीं घटनाक्रम के बाद जिला कोर्ट में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी और उसका बेटा कोर्ट पहुंचे थे, जहां कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज की ओर से फैसला सुनते ही आरोपी भड़क गया, और जूते की माला जज की तरफ फेंक दी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि, जूते की माला आरोपी अपने साथ लेकर आया था, जहां मौका मिलते ही उसने माला को जज की तरफ फेंक दिया। वहीं इसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने आरोपी और उसके बेटे की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एमजी रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया है, जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
वहीं इस घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने भेज दिया है, जहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इधर, इस बड़े घटनाक्रम के बाद अब कोर्ट परिसर में जज की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं अब आने वाले दिनों मेंं जज की सुरक्षा को लेकर क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं, ये देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़े- Indore News: रेलवे ने अलर्ट जारी किया, इस दिन ट्रैक के पास बिलकुल ना जाएं












Click it and Unblock the Notifications