Indore news: इंदौर में दिव्यांग क्रिकेट का रोमांच, बैसाखी से चौके-छक्के लगा रहे खिलाड़ी

कहते हैं मंजिले उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौंसलों से उड़ान होती है। जी हां, कुछ ऐसी ही पंक्तियों को साकार कर रहे हैं, वो दिव्यांग खिलाड़ी जो इन दिनों इंदौर के शिशुकंज स्कूल में क्रिकेट खेल कर अपना जज्बा दिखा रहे हैं। इन दिव्यांग खिलाड़ियों में कुछ दृष्टिबाधित हैं, तो कुछ के हाथ और पैर नहीं है, लेकिन इनका खेल देख कोई अंदाजा नहीं लगा सकता की, इनमें कोई कमी है।

शहर के शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में इन दिनों दिव्यागंजनों के लिए क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही है, जहां इस स्पर्धा का आयोजन दिव्यांग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के द्वारा किया जा रहा है। इस स्पर्धा में शामिल होने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से दिव्यांगजन इंदौर पहुंचे हैं।

Indore

दिव्यांग एसोसिएशन मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने बताया कि, इंदौर की धरती पर पहली बार दिव्यांग भाईयों के लिए ये आयोजन हो रहा है, जो खिलाड़ी आ रहे हैं, कोई बैसाखी से क्रिकेट खेल रहा है, किसी का हाथ नहीं है, कोई बगैर पैर के खेल रहा है। हमारा उद्देश्य है की दिव्यांग खिलाड़ी अपने घर से निकले और अपनी अलग पहचान बनाएं।

दिव्यांग एसोसिएशन मध्यप्रदेश दिव्यांग खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफॉर्म देना चाहता है। मध्यप्रदेश में 256 दिव्यांग खिलाड़ी हमारे एसोसिएशन के साथ जुड़ चुके हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि, एक समय में हमने बहुत स्ट्रीगल किया है, आज गांव-गांव, शहर-शहर से लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो अपने खेल से दिव्यांगजन उन सभी लोगों को नया संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, की जीवन कहीं से भी शुरू किया जा सकता है, और जज्बा यदी शिखर पर हो तो सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता है।

ये भी पढ़े- Indore news: इंजीनियर और डॉक्टर से ज्यादा कमा रहे इंदौर के भिखारी, लाखों में है सैलरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+