वेब सीरीज के नाम पर मॉडल के गंदे वीडियो बनाकर साइट्स पर किए अपलोड, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

इंदौर। वेब सीरीज में काम करने का बोलकर एक महिला मॉडल के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले दो आरोपियों को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी नामी वेब सीरीज में काम कराने का झांसा देकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। आरोपियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं।

25 अप्रेल को दर्ज करवाई थी शिकायत

25 अप्रेल को दर्ज करवाई थी शिकायत

इंदौर साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 25 जुलाई माह में महिला मॉडल ने इन्दौर साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर अश्लील वीडियो शूट कराए गए। उसके बाद भी काम नहीं दिया गया। वो वीडियो कई सोशल साइट पर अपलोड भी कर दिए।

 ग्वालियर से कंपनी मालिक को पकड़ा

ग्वालियर से कंपनी मालिक को पकड़ा

महिला की शिकायत पर चार आरोपियों को पूर्व में भी सायबर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान में फेनियो मूवीज कंपनी का नाम सामने आया था, जो ग्वालियर से संचालित हो रही थी। वहींं, साइबर सेल ने ग्वालियर पहुंचकर कंपनी के मालिक दीपक सैनी उसके एक साथी केशव को गिरफ्तार किया है।

 22 देशों में फैला नेटवर्क

22 देशों में फैला नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके तार पाकिस्तान से भी जुड़े हैं, जो वहां के किसी कंपनी के मालिक को मूवीज प्लेटफार्म साइट अपलोड करके देता था। मासिक आय भी हो रही थी। इनके अलावा इनका नेटवर्क अमेरिका, कनाडा, टर्की, कुवैत और इंडोनेशिया समेत लगभग 22 देशों में फैला हुआ है।

 पाकिस्तान से तैयार करवाया ओटीटी प्लेटफार्म

पाकिस्तान से तैयार करवाया ओटीटी प्लेटफार्म

साइबर सेल के एसपी ने बताया कि आरोपियों ने फ्रीलांसरों के एक ऑनलाइन नेटवर्क के जरिये पिछले साल पाकिस्तान के किसी हुसैन अली को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म को तकनीकी रूप से विकसित करने का काम लगभग 20,000 भारतीय रुपये में सौंपा था। वर्तमान में पाकिस्तानी नागरिक को अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म के रख-रखाव के बदले भारतीय मुद्रा में हर महीने करीब 40 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+