Nitish Kumar के साथ छोड़ने पर दिग्विजय सिंह बोले- उनसे ये उम्मीद ना थी
Nitish Kumar ने एक बार फिर महागठबंधन का हाथ छोड़ NDA का साथ अपना लिया है, जहां नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी ले ली है। वहीं अब नीतीश कुमार के फैसले के बाद सियासत का सिलसिला जारी है, जहां लगातार नीतीश कुमार के फैसले पर सियासी बयानबाजी भी देखने मिल रही है।
इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह को आधे हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने इनकी कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि, नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा की, हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि, इस प्रकार के कदम वो उठाएंगे, क्योंकि वह साफ शब्दों में कह चुके थे, कि, वह किसी हालत में मरते दम तक BJP के साथ नहीं जाएंगे। अब उन्हीं के द्वारा गठबंधन का प्रयास किया गया, और यदि वे कन्वीनर बनना ही चाहते थे, तो बना देते, उसमें कोई दिक्कत नहीं थी। उनको ऑफर भी किया गया, उन्होंने मना कर दिया। फिर यह कदम उठाने का क्या कारण रहा, जिस प्रकार से उन्होंने पिछले एक डेढ़ साल में सामूहिक विरोध बीजेपी का करने की पहल की थी, उस पर कायम रहना चाहिए था। आखिर वह कैसा नेता जो रोज कहे कुछ, और करे कुछ, दोनों ही तरफ से अमित शाह ने कहा था कि, किसी भी हालत में नीतीश कुमार आना भी चाहेंगे तो वह नहीं लेंगे। इन्होंने कहा था कि, मैं मरते दम तक इनके साथ नहीं जाऊंगा। ये तो अब जनता को सोचना है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो नीतीश ने एक बार फिर महागठबंधन का हाथ छोड़ NDA का साथ अपना लिया है, जहां नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी ले ली है।
ये भी पढ़े- Indore news: लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, 'गांव चलो अभियान' का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications