Digvijay Singh ने दिया कैलाश विजयवर्गीय को चैलेंज, MLA आकाश विजयवर्गीय बोले- जीतेंगे हम
इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को चैलेंज दिया है. दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है.

Recommended Video
मिशन 2023 नजदिक है, और ऐसे में अब सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है, जहां नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है. ऐसे में हाल ही में इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए रेस लगाने का चैलेंज दिया था। वहीं अब दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है, जहां आकाश विजयवर्गीय ने पिता कैलाश विजयवर्गीय को फीट बताया, और रेस हुई तो कैलाश विजयवर्गीय के जीतने का दावा किया है।
बयानबाजी का सिलसिला जारी
सियासत में बयानबाजी का दौर उस वक्त शुरू हुआ था जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की उम्र को लेकर निशाना साधा था। वहीं विजयवर्गीय के दिए इस बयान पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में पलटवार करते हुए कैलाश विजयवर्गीय को रेस लगाने की चुनौती तक दे डाली थी। वहीं अब दिग्विजय सिंह की चुनौती पर कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र और एमएलए आकाश विजयवर्गीय ने करारा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को फीट बताते हुए रेस होने पर विजयवर्गीय के ही जीतने की बात कही है।
कैलाश विजयवर्गीय नियमित व्यायाम करते हैं
MLA आकाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कैलाश विजयवर्गीय नियमित व्यायाम करते हैं, दोनों के संबंध मित्रवत हैं, उन्होंने मजाक में कहा होगा। मगर अगर रेस हुई तो पूरा विश्वास है की कैलाश विजयवर्गीय ही जीतेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। ऐसे में हाल ही में इंदौर आए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए साथ चलने का चैलेंज दिया था। वहीं अब दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर कैलाश विजयवर्गीय के सुपुत्र और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है।
ये भी पढ़े- BJP के गढ़ पर कांग्रेस की नजर, दिग्विजय सिंह के सामने चिंटू चौकसे ने किया शक्ति प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications