BJP के गढ़ पर कांग्रेस की नजर, दिग्विजय सिंह के सामने चिंटू चौकसे ने किया शक्ति प्रदर्शन

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे एक बार फिर दमदारी से मैदान संभालते दिखाई दे रहे हैं, जहां राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चिंटू चौकसे ने अपनी शक्ति दिखाई.

indore

MP में मिशन 2023 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं, जहां कांग्रेस भी अपनी तैयारियों को रफ्तार दे रही है। सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा दो बीजेपी का गढ़ मानी जाती है, जहां अबकी बार बीजेपी के इस गढ़ पर कांग्रेस की पैनी नजर है। यही कारण है की राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह खुद इस विधानसभा पर विशेष फोकस कर रहे हैं। इस बीच चिंटू चौकसे भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं, जहां चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम दिग्गी राजा के समक्ष विधानसभा दो में हुआ है।

दमदारी से चिंटू चौकसे संभालेंगे मैदान

विधानसभा दो में सालों से कांग्रेस का झंडा उठाने वाले नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे एक बार फिर दमदारी से मैदान संभालते दिखाई दे रहे हैं, जहां राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में चिंटू चौकसे ने अपनी शक्ति दिखाते हुए सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकत्रित करने का काम कर दिखाया है, सालों बाद ऐसा नजारा विधानसभा दो में देखने मिला है, जब कांग्रेस के बैनर तले सैंकड़ों कार्यकर्ता एक साथ एक जगह पर इक्ट्ठे हुए हैं। सियासत के जानकारों की माने तो चिंटू चौकसे वो नेता हैं, जिनका प्रभाव विधानसभा के हर वार्ड में दिखाई देता है। यही कारण है की चिंटू चौकसे का बतौर प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में मैदान संभालना लगभग तय माना जा रहा है।

BJP के गढ़ पर कांग्रेस की पैनी नजर

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने विधानसभा दो में लगातार बढ़ती कांग्रेस की शक्ति को लेकर कहा कि, विधानसभा दो कांग्रेस पार्टी पिछले 6 बार से हारती आ रही है। निश्चित तौर पर राजा साहब का कदम मजबूती की ओर है, उनका प्रयास हम शत-प्रतिशत विधानसभा दो में सफल करके दिखाएंगे। यह मीटिंग मील का पत्थर साबित होगी। 2023 में विधानसभा दो में कांग्रेस पार्टी का झंडा लहराएगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में मिशन 2023 की तैयारियां तेज हो चुकी हैं, जहां कांग्रेस भी अपनी तैयारियों को रफ्तार दे रही है। सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा दो बीजेपी का गढ़ मानी जाती है, जहां अबकी बार बीजेपी के इस गढ़ पर कांग्रेस की पैनी नजर है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: इंदौर में Digvijay Singh का महामंथन, दावेदारों ने किया शक्तिप्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+