इंदौर दौरे पर डीजीपी सुधीर सक्सेना, इस थाने का किया औचक निरीक्षण
इंदौर, 28 अप्रैल: मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया सुधीर सक्सेना तीन दिनी इंदौर दौरे पर आए हुए हैं, जहां इस दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बाणगंगा थाने का औचक निरीक्षण किया. डीजीपी सुधीर सक्सेना ने थाने पर मौजूद जवानों से चर्चा की, साथ ही उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया. इस दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना के साथ पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र और एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनीष कपूरिया मौजूद रहे. वहीं इससे पहले डीजीपी सुधीर सक्सेना पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे चुके हैं.

महिला डेस्क का भी किया औचक निरीक्षण
डीजीपी सुधीर सक्सेना बाणगंगा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने थाने के रजिस्टर और शिकायत रजिस्टर को जांचा. इसके बाद डीजीपी सुधीर सक्सेना महिला डेस्क पर पहुंचे, जहां उन्होंने जांच अधिकारी से शिकायत संबंधित जानकारी प्राप्त की, इस दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने बड़ी बारीकी से बाणगंगा थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं.
शिकायतकर्ता से सीधे की बातचीत
बाणगंगा थाने के निरीक्षण पर पहुंचे डीजीपी सुधीर सक्सेना बेहद सख्त अंदाज में नजर आए, जहां उन्होंने महिला संबंधित अपराधों की स्थिति जानने के लिए शिकायतकर्ता को सीधे फोन लगाकर बातचीत की, इस दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने शिकायतकर्ता से कई जानकारियां हासिल की है.
कंट्रोल रूम में ली आला अधिकारियों की बैठक
इससे पहले डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कंट्रोल रूम में पुलिस के आला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए, आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए. इस दौरान बैठक में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र समेत तमाम पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस कंट्रोल रूम में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के लिए किए जा रहे कार्यों, समेत सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की है.












Click it and Unblock the Notifications