Dewas news : पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर युवक की हत्या, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास देवास में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब सिगरेट पीने से मना करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी थी। इस पूरे घटनाक्रम में युवक का साथी भी घायल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का ढाबा भी ध्वस्त कर दिया है। उधर, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ ही अवैध निर्माण ध्वस्त कर रही है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने तोड़े मकान
पुलिस अधिकारियों ने बताया की, पेट्रोल पंप पर सीगरेट पीने को लेकर पांच लोगों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद प्रशासन पूरी तरह सजग होते हुए आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ढाबे का ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद आरोपियों के मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, मकान तोड़े गए।
घटनाक्रम के बाद आरोपियों का मकान ध्वस्त
साथ ही उन्होंने बताया कि, सोमवार रात को भोपाल रोड स्थित ग्राम जेतपुरा के समीप पेट्रोल पंप पर सीगरेट पीने की बात पर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर चाकू से वार कर युवक की हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका उपचार इंदौर में जारी है। मामले को लेकर बीएनपी थाना पुलिस ने इस प्रकरण के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के द्वारा भोपाल रोड़ पर ढाबा संचालित किया जाता था। घटनाक्रम के बाद उसे जिला प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था। बता दें की सरकार की ओर से भी अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं, जिसके बाद अब देवास पुलिस भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दे रही है.












Click it and Unblock the Notifications