Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: इंदौर में जानलेवा हुआ डेंगू, अब तक इतने मरीजों ने दम तोड़ा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है, जहां पिछले 24 घंटे में डेंगू के 16 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं डेंगू से 1 मरीज की मौत भी हो गई। इंदौर में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, जो अब स्वास्थ्य विभाग के लिए टेंशन बनते नजर आ रहे हैं।

इंदौर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के चलते अब स्वास्थ्य विभाग का अमला भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार डेंगू के लार्वा खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उधर, अब जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर निगम की टीम भी इस काम में जुट गई है।

Indore

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि, वर्तमान मे डेंगू मलेरिया के बचाव व नियंत्रण हेतु अपने घर परिसर और आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। अपने घर के सिंक, गमले, हौज आदि में साफ-सफाई रखें। इसके साथ ही घरों की छतों पर अटाला या गंदगी न होने दें।

डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छर कहां पैदा होते है- छत पर रखी पानी की खुली टंकियां। टूटे बर्तन, मटके, कुल्हड, गमलों में एकत्र जल में। बेकार फेकें हुए टायरों में एकत्र जल में। बिना ढंके बर्तनों में एकत्र जल में। कूलर में एकत्र जल में। किचन गार्डन में रूका हुआ पानी। गमले, फूलदान, सजावट के लिए बने फव्वारे में एकत्र जल मे।

डेंगू से बचाव के उपाय- डेंगू फैलाने वाले मच्छर रुके हुए पानी में पनपते हैं। इससे बचने के लिए टायर, प्लास्टिक कवर, फूल के बर्तन, पालतू जानवरों के पानी के कटोरे आदि जैसी चीज़ों को ढकें। इन मच्छरों के प्रजनन के लिए उपलब्ध आवास को कम करने (स्थिर पानी को खाली करने से) से डेंगू बुखार की रोकथाम में सहायता मिल सकती है। विशेष रूप से घनी आबादी और भीड़ वाले स्थानों में मच्छर निरोधकों का उपयोग करने से मच्छरों को आपसे दूर रखने में मदद मिल सकती है। कुछ क्षेत्रों की यात्रा करते समय, और यहां तक कि जब आप घर पर हों, तो भी अपनी त्वचा पर मच्छर प्रतिरोधी क्रीम लगाएं। मच्छरों के काटने से बचने के लिए लंबी बाजू के कपड़े और मोटे पैंट, मोज़े और सुरक्षित जूते पहनें।

डेंगू बुखार की रोकथाम के आपके प्रयास में, मच्छरदानी के नीचे सोने से आपको मच्छरों के काटने से सुरक्षा मिल सकती है। रुके हुए पानी में मच्छर पनपते हैं। फूलों के बर्तनों को खाली करें, अपने पालतू जानवर के पानी के कटोरे को साफ करें और बदलें, अपने घर के अंदर किसी भी पानी के पौधे को रखने से बचें, सुनिश्चित करें कि पानी से भरा हुआ हर बर्तन ढका हुआ हो।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस करवा रही डेंगू मच्छरों का भोज, गंदगी और कीचड़ का लगेगा भोग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+