Indore News: कांग्रेस करवा रही डेंगू मच्छरों का भोज, गंदगी और कीचड़ का लगेगा भोग
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों डेंगू का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार डेंगू के नए मरीज सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग का अमला भी अब अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।
डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए इंदौर नगर निगम की ओर से फॉगिग और गंदगी समाप्त करने का काम किया जाना है, लेकिन इस काम में कहीं ना कहीं लापरवाही नजर आ रही है, जिसके चलते अब कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि, इंदौर शहर के हर घर में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, हर घर में एक व्यक्ति डेंगू जैसी बीमारी से पीड़ित है,इसका मुख्य कारण है जगह-जगह गंदगी पानी का भराव जिसके कारण डेंगू जैसे मच्छर पनप रहे हैं,और लोग इस बीमारी से पीड़ित हो रहा है,मगर इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा नाही शहर में कहीं फॉगिंग मशीन द्वारा फागिंग कराई जा रही है, ना ही और किसी तरह का काम किया जा रहा है जिससे कि मच्छरों को बढ़ने से रोका जा सके इसके विरोध स्वरूप कांग्रेस द्वारा अनोखा आयोजन किया जा रहा है "डेंगू मच्छर बाबा" का विशाल भोज किया जा रहा है,जिसमें इंदौर शहर के सभी डेंगू पीड़ित व्यक्ति और उनके परिजनों का आमंत्रित किया गया है।
दोनों नेताओं ने बताया कि, भोज में डेंगू बाबा के रूप में बड़े मच्छर की तस्वीर लगाई जाएगी, और डेंगू बाबा को गंदगी कीचड़ चढ़ाया जाएगा। इंदौर नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी और एमआईसी मेंबर दोनों कानों में जू और आंखों पर पट्टी बांधकर सो रहे हैं। इंदौर शहर में जिस तरह से डेंगू के मरीज पड़ रहा है, इससे लगता है, कुछ दिनों में पूरा शहर डेंगू में भी पूरे देश में नंबर वन पर आ जाएगा।
ये भी पढ़े- MP News: इस शहर में डेंगू पसार रहा पैर, इन उपायों को अपनाकर हो सकेगा बचाव












Click it and Unblock the Notifications