Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore: दिल्ली की घटना से लिया सबक, बेसमेंट में कोचिंग लगाने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

दिल्ली में पिछले दिनों हुई घटना को देखते हुए जिला प्रशासन सजग और सतर्क है। इसके मद्देनजर इंदौर में बेसमेंट और बड़े भवनों में चल रही कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी और अन्य संस्थाओं में जीवन सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जायेगी। इसके लिए संयुक्त दल बनाये जायेंगे।

इन दलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित पुलिस, नगर निगम, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य संबंधित विभागों के दल रहेंगे। यह दल निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे। दिये गए समय में व्यवस्थाएं नहीं करने वाली संस्थाओं के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। यह जानकारी यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक में दी गई।

Indore

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने यह दल शीघ्र गठित कर जल्द ही कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बताया गया कि इसके लिए अपर कलेक्टर रोशन राय नोडल अधिकारी रहेंगे। दल में एसडीएम, एसीपी सहित अन्य अधिकारी मुख्य रूप से होंगे। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान को पुन: गति प्रदान करने के निर्देश दिये।

साथ ही उन्होंने कहा कि, इंदौर में सड़क और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान को गति प्रदान कर और अधिक प्रभावी बनाया जाये। शहर के चिन्हित 15 मार्गों के अलावा यह कार्यवाही शहर के अन्य व्यस्त मार्गों पर भी की जाये। उन्होंने जिले में अनुकंपा के लंबित प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में रोपवे के लिए चल रही कार्यवाही की प्रगति की भी समीक्षा की। आशीष सिंह ने पंचायतों में स्थापित किये जा रहे उद्योगों की जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि यह कार्य आगामी एक माह में पूरा कर ले। उन्होंने जन सहयोग से किये जा रहे विश्राम घाटों के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की है।

ये भी पढ़े- Indore News: उद्योगों की गंदगी ने 'कान्ह-सरस्वती' को किया बदहाल, करोड़ों की योजना पर फिरा पानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+